220GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ BSNL लाई धांसू प्लान! देगा लगभग 4 महीने की वैधता!

प्लान की वैधता रहने तक आपको पूरा 220GB डेटा मिलता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2022 14:03 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान की वैलिडिटी 110 दिनों की है।
  • 666 रुपये के प्लान में रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है।
  • इस प्लान में Zing Music का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

रिचार्ज पोर्टल पर यह प्लान PV 666 के नाम से लिस्ट किया गया है।

BSNL के रिचार्ज प्लान समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं। अगर आप एक BSNL ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। बीएसएनएल ने अपने एक पॉपुलर प्लान को अपडेट किया है जिसके बेनिफिट्स जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे। जिनमें आपको देशभर में अनलमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट और उसके साथ कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इस प्लान की खास बात इसकी वैधता भी है। अन्य टेलीकॉम कंपनियां जहां तीन महीने के रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी देती हैं वहीं, बीएसएनएल का ये प्लान आपको 100 दिनों से भी ज्यादा की वैलिडिटी देता है। कंपनी इसके लिए एक आकर्षक प्राइस रखा है। 

BSNL Rs 666 Plan: बीएसएनएल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (BSNL best recharge plans) में शामिल ये पैक 666 रुपये में आता है और इसकी वैलिडिटी पूरे 110 दिनों की है। यानि कि 666 रुपये में आपको लगभग 4 महीने की वैलिडिटी मिल जाती है। अभी तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी ऐसा कोई रिचार्ज प्लान नहीं पेश किया है जो इतनी कम कीमत में इतनी लम्बी वैधता देता हो। इस प्लान में आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है और 110 दिनों तक रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है। यानि कि प्लान की वैधता रहने तक आपको पूरा 220GB डेटा मिलता है। इस प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो ग्राहक को प्रतिदिन 100 SMS फ्री मिलते हैं। इसके अलावा Zing Music का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। प्लान में Hardy Game Service का लाभ भी दिया गया है। 
Advertisement

आप इसे बीएसएनल के ऑफिशिअल रिचार्ज पोर्टल से एक्टिवेट करवा सकते हैं। रिचार्ज पोर्टल पर यह प्लान PV 666 के नाम से लिस्ट किया गया है। कंपनी ने प्लान को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।
ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, प्लान की अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की हेल्पलाइन 1503 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल ने इसके लिए वॉट्सऐप नम्बर 9414024365 भी शेयर किया है जिसके माध्यम से आप रिचार्ज प्लान की और अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
Advertisement

एक तरफ प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां जैसे Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea अपने रिचार्ज टैरिफ बढ़ाने के साथ-साथ वैलिडिटी को कम करती जा रही हैं, ऐसे में BSNL का ये प्लान बहुत ही किफायती है जो कम कीमत में लगभग 4 महीने की वैलिडिटी देता है और अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लिए कड़ी टक्कर देने वाला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.