BSNL के 150 रुपये से कम के इन चार प्लान में मिलता है डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL के इन 4 किफायती रीचार्ज प्लान की कीमत 97 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 149 रुपये तक के रीचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली डाटा जैसी जरूरी टेलीकॉम सुविधाएं प्राप्त होंगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 13:57 IST
ख़ास बातें
  • 97 रुपये के रीचार्ज प्लान में मिलती है 18 दिन की वैलिडिटी
  • BSNL का 139 रुपये वाला प्लान देता है डली 2 जीबी डाटा
  • 108 रुपये वाला प्लान PRBT की फ्री सर्विस भी प्रदान करता है
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) कंपनी टेलीकॉम इंडस्ट्री में इकलौती ऐसी कंपनी है, जिसमें अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है। राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आती है। वहीं प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ में हुई बढ़ोतरी के बाद बीएसएनएल के प्लान्स बाकि कंपनियों की तुलना में और भी सस्ते साबित होते हैं। आज हम आपके लिए इस लेख के जरिए बीएसएनएल के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पोर्टफोलियो से चार किफायती प्लान चुनकर लेकर आए हैं, इन रीचार्ज प्लान की कीमत 150 रुपये से भी कम की है और इनमें मिलने वाले बेनेफिट्स प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के किफायती रीचार्ज प्लान की तुलना में काफी बेहतर हैं।

BSNL के इन 4 किफायती रीचार्ज प्लान की कीमत 97 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 149 रुपये तक के रीचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली डाटा जैसी जरूरी टेलीकॉम सुविधाएं प्राप्त होंगी।
 

BSNL Rs 97 Prepaid Plan

बीएसएनएल के इस किफायती रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 18 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। 18 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से यूज़र्स को प्लान के तहत अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, इस प्लान में डेली 2 जीबी डाटा बेनेफिट्स भी शामिल है। 18 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में कुल मिलाकर 36 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है।  
 

BSNL Rs 118 Prepaid Plan

बीएसएनएल का 108 रुपये वाला प्लान 26 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ ग्राहकों को डेली 0.5GB जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है। इसके अलावा, यह प्लान PRBT की फ्री सर्विस भी प्रदान करता है।
 

BSNL Rs 139 Prepaid Plan

बीएसएनएल का 139 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी प्रदान करता है। इस प्लान में भी अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलती है। डाटा के लिए प्लान के तहत रोज़ाना 2 जीबी डाटा प्रदान किया जाता है। बता दें, यह प्लान Inactive2 ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।
Advertisement
 

BSNL Rs 149 Prepaid Plan

बीएसएनएल का 149 रुपये वाला प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी प्रदान करता है। इस प्लान में भी अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा शामिल है। हालांकि, यह प्लान ग्राहकों को डेली 1 जीबी डाटा ही प्रदान करता है। दरअसल, कंपनी इस प्लान के साथ ग्राहकों को रोज़ाना 100 एसएमएस फ्री भेजने की सुविधा प्रदान करती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.