Airtel के गजब ब्रॉडबैंड प्लान, 365 दिनों तक अनलिमिटेड इंटरनेट, फ्री TV चैनल, OTT के साथ वॉयस कॉलिंग का लाभ

Airtel Xstream Fiber कई प्लान पेश करता है जिनमें 40Mbps की शुरुआती स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 सितंबर 2025 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream Fiber के 499 रुपये वाले प्लान में 40Mbps से डाटा मिलता है।
  • Airtel Xstream Fiber के 699 रुपये वाले प्लान में 350+ TV एक्सेस मिलता है।
  • Airtel Xstream Fiber के 799 रुपये के प्लान में 100Mbps इंटरनेट आता है।

Airtel Xstream Fiber में फ्री कॉलिंग मिलती है।

Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio

देश में कई नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां हाई स्पीड वाई-फाई प्लान की पेशकश करती हैं। अगर आप अपने घर या ऑफिस पर हाई स्पीड इंटरनेट चाहते हैं तो Airtel Xstream Fiber कई प्लान पेश करता है जिनमें 40Mbps की शुरुआती स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा मिलता है। इन प्लान में 365 दिनों तक इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, ओटीटी बेनिफिट और फ्री टीवी चैनल जैसे फायदे मिलते हैं। आइए Airtel Xstream Fiber के वाई-फाई प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel Xstream Fiber का 499 रुपये वाला प्लान: Airtel Xstream Fiber के 499 रुपये प्रति माह के प्लान में 40Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। यह प्लान अनिलिमिटेड वायस कॉलिंग प्रदान करता है। अन्य फायदों की बात करें तो Google One, Perplexity Pro और 3 महीने का ट्रायल Airtel Xstream Play (22+ ओटीटी) शामिल है। अगर ग्राहक 6 या 12 महीने का प्लान एक साथ लेते हैं तो वाई-फाई राउटर और इंस्टालेशन फ्री आता है।

Airtel Xstream Fiber का 599 रुपये वाला प्लान: Airtel Xstream Fiber के 599 रुपये प्रति माह वाले प्लान में 30Mbps स्पीड वाला इंटरनेट मिलता है। इस प्लान में अनिलिमिटेड वायस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान 350 से ज्यादा टीवी चैनल का एक्सेस प्रदान करता है। अन्य फायदों में ZEE5, JioHotstar, Google One, Perplexity Pro और 22+ का एक्सेस शामिल है। वाई-फाई राउटर और इंस्टालेशन एडवांस प्लान के साथ फ्री मिलता है।

Airtel Xstream Fiber का 699 रुपये वाला प्लान: Airtel Xstream Fiber के 699 रुपये प्रति महीने वाले प्लान में 40Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा आता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो अनिलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान 350 से ज्यादा टीवी चैनल का एक्सेस प्रदान करता है। अन्य फायदों में ZEE5, JioHotstar, Google One, Perplexity Pro और 22+ का एक्सेस शामिल है। वाई-फाई राउटर और इंस्टालेशन एडवांस प्लान के साथ फ्री मिलता है।

Airtel Xstream Fiber का 799 रुपये वाला प्लान: Airtel Xstream Fiber के 799 रुपये प्रति माह के प्लान में 100Mbps स्पीड से इंटरनेट मिलता है। यह प्लान अनिलिमिटेड वायस कॉलिंग दी जाती है। अन्य फायदों के मामले में Google One और Perplexity Pro का एक्सेस शामिल है। अगर ग्राहक 3, 6 या 12 महीने का प्लान एक साथ लेते हैं तो वाई-फाई राउटर और इंस्टालेशन फ्री आता है।

Advertisement

Airtel Xstream Fiber 499 वाले प्लान में इंटरनेट स्पीड कितनी है?

Airtel Xstream Fiber के 499 रुपये वाले प्लान में 40Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है।

Airtel Xstream Fiber 799 वाले प्लान में इंटरनेट स्पीड कितनी है?

Airtel Xstream Fiber के 799 रुपये वाले प्लान में 100Mbps स्पीड से इंटरनेट मिलता है।

Advertisement

Airtel Xstream Fiber 699 रुपये वाले प्लान में इंटरनेट की स्पीड कितनी है?

Airtel Xstream Fiber के 699 रुपये वाले प्लान में 40Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.