Airtel ने लॉन्च किया 249 रुपये का नया पैक, 349 रुपये वाला प्रीपेड पैक हुआ और फायदेमंद

Reliance Jio की चुनौती देने के मकसद से Airtel ने चुपचाप नया 249 रुपये वाला प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। इसके साथ पुराने 349 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया गया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 11 अप्रैल 2018 18:08 IST
ख़ास बातें
  • 249 रुपये वाले पैक में 28 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा
  • 349 रुपये वाले पैक में हर दिन 3 जीबी डेटा दिया जाएगा
  • दोनों ही पैक की वैधता 28 दिनों की है
Reliance Jio की चुनौती देने के मकसद से Airtel ने चुपचाप नया 249 रुपये वाला प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। इसके साथ पुराने 349 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया गया है। 249 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर यह टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को 28 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा देगी। वहीं, 349 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा, वो भी 28 दिनों तक। याद रहे कि पहले 349 रुपये वाले प्रीपेड पैक प्रति दिन 2 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आता था। ये पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल और सीमित मुफ्त एसएमएस की सुविधा के साथ आते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने 499 रुपये का पैक लॉन्च किया था। इस पैक में ग्राहकों को 82 दिनों तक 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है।

नए 249 रुपये और 349 रुपये वाले पैक अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त होता है। वैसे, अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। जानकारी मिली है कि हर दिन सर्वाधिक 300 मिनट मुफ्त कॉल हो सकती है और हर हफ्ते इसकी सीमा 1,000 मिनट है। सीमा खत्म होने बाद ग्राहकों को हर कॉल के लिए 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा। इन पैक को मायएयरटेल ऐप और एयरटेल की ऑनलाइन रीचार्ज वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है।

प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के हिसाब से 249 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को कुल 56 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। वहीं, 349 रुपये वाले पैक में ग्राहकों के लिए कुल 84 जीबी 3जी/ 4जी डेटा उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, Reliance Jio अपने ग्राहकों को 299 रुपये में कुल 84 जीबी डेटा देती है। 398 रुपये में 70 दिनों में कुल 140 जीबी डेटा मिलता है। वोडाफोन ने भी पिछले महीने अपने 299 रुपये वाले पैक को पेश किया था। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के अलावा हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 2जी डेटा मिलता है। इस पैक की वैधता 56 दिनों की है। वोडाफोन पैक को पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में पेश किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Telecom, India, Best Prepaid Plans, Prepaid
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.