Airtel का रिकॉर्ड! 5G नेटवर्क पर यूनिक यूजर्स की संख्‍या 1 करोड़ के पार

Airtel 5G : कंपनी ने कहा है कि अक्टूबर 2022 में देश में 5G सर्विसेज को रोलआउट करने वाली वह पहली सर्विस प्रोवाइडर थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 19:03 IST
ख़ास बातें
  • यह जानकारी एयरटेल की ओर से शेयर की गई है
  • कंपनी ने कहा, तेजी से बढ़ा रहे 5जी नेटवर्क
  • अगले साल मार्च तक सभी प्रमुख इलाकों तक होगा कवरेज

कंपनी के मुताबिक वह मार्च 2024 के आखिर तक एयरटेल 5G सर्विसेज को हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए तैयार है।

Photo Credit: Reuters/Anushree Fadnavis

दिग्‍गज टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने सोमवार को बताया कि उसके नेटवर्क पर 5G कस्‍टमर्स की संख्‍या 1 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी ने कहा है कि अक्टूबर 2022 में देश में 5G सर्विसेज को रोलआउट करने वाली वह पहली सर्विस प्रोवाइडर थी। एयरटेल 5G प्लस सर्विस अब देश के सभी राज्यों में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक वह मार्च 2024 के आखिर तक एयरटेल 5G सर्विसेज को हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए तैयार है। पिछले साल नवंबर में एयरटेल ने अपने कमर्शल लॉन्च के 30 दिनों के अंदर अपने नेटवर्क पर 10 लाख यूनिक कस्टमर्स होने का रिकॉर्ड भी बनाया था। ऐसा करने वाला वह पहला ऑपरेटर था। 
 
इस बारे में भारती एयरटेल के सीटीओ रणदीप सेखों ने कहा कि अभी यह प्रारंभिक चरण है, लेकिन हम अपने कस्‍टमर्स से मिली प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं। एयरटेल एक ऐसा नेटवर्क विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो अधिक से अधिक संख्या में ग्राहकों को उचित और स्थायी कनेक्टिविटी प्रदान करे। अत्याधुनिक 5G इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत पार्टनर नेटवर्क के कारण हम पूरे देश में ग्राहकों को बेहतरीन 5G प्लस सेवा प्रदान कर रहे हैं। 

कंपनी का कहना है कि एयरटेल 5G प्लस के तीन फायदे हैं। पहला- यह एक ऐसी तकनीक पर चलता है जिसकी दुनिया में सबसे विकसित इकोसिस्टम के साथ स्वीकृति है। यह सुनिश्चित करता है कि भारत में सभी 5G स्मार्टफोन एयरटेल नेटवर्क पर बिना किसी दिक्‍कत के काम करें। दूसरा- कंपनी वॉयस एक्सपीरियंस और सुपर-फास्ट कॉल के मामले में आज की तुलना में 20 से 30 गुना अधिक बेहतर एक्‍सपीरियंस देने का वादा भी करती है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क अपने खास पॉवर रिडक्शन सॉल्यूशन की वजह से पर्यावरण के लिए भी अधिक अनुकूल होगा।

कंपनी ने कहा है कि बीते एक साल में उसने 5G की अपनी क्षमता प्रदर्शित की है। यह कस्‍टमर्स के जीवन और बिजनेस के तरीके दोनों को बदल देगी। कंपनी ने हैदराबाद में भारत का पहले लाइव 5G नेटवर्क लगाया है, कंपनी भारत की पहली 5जी इनेबल्ड ऑटो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट समेत तमाम इनोवेशन में आगे रही है। कंपनी ने अपने सभी रिटेल स्टोर्स पर भी 5G एक्सपीरियंस जोन बनाया है। 
Advertisement
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.