Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप

Airtel ने फ्री सैटेलाइट पावर्ड मोबाइल कनेक्टिविटी की शुरुआत कर दी है। एयरटल अफ्रीका ने SpaceX से भागीदारी की है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 15 अगस्त 2026 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने अफ्रीका में शुरू की सैटेलाइट पावर्ड मोबाइल कनेक्टिविटी
  • 30 दिनों तक यूजर्स को फ्री में सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी सर्विस
  • कंपनी ने SpaceX के साथ भागीदारी की है

Airtel ने अफ्रीका में सैटेलाइट पावर्ड मोबाइल कनेक्टिविटी यूजर्स के लिए शुरू कर दी है।

Airtel ने फ्री सैटेलाइट पावर्ड मोबाइल कनेक्टिविटी की शुरुआत कर दी है। एयरटल अफ्रीका ने SpaceX से भागीदारी की है। जिसके तहत Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस से मोबाइल कनेक्टिविटी दी जाएगी। कंपनी इसके तहत यूजर्स को फ्री में सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवा रही है। यानी, अब जिन इलाकों में मोबाइल टावर नहीं हैं, या मोबाइल नेटवर्क नहीं आता है, वहां भी यूजर्स को इंटरनेट की कनेक्टिविटी मिलेगी, वो भी फ्री में! कंपनी ने 30 दिनों तक फ्री सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी यूजर्स को ऑफर की है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Airtel ने अफ्रीका में सैटेलाइट पावर्ड मोबाइल कनेक्टिविटी यूजर्स के लिए शुरू कर दी है। कंपनी 30 दिनों तक यूजर्स को फ्री में सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाएगी। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (DRC) में इसकी शुरुआत की गई है। यानी यूजर्स को अब नए तरीके से कनेक्टेड रहने का विकल्प मिल गया है जहां पर रेगुलर मोबाइल कनेक्टिविटी की भी जरूरत नहीं होगी। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel Africa ने इस सर्विस को शुरू किया है जिसके लिए कंपनी ने SpaceX के साथ भागीदारी की है जो एलन मस्क की कंपनी है। कंपनी Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्रदान करती है।

Advertisement

WhatsApp अब बिना सिम डेटा भी चलेगा
सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी में सिम के डेटा की जरूरत नहीं पड़ती है, इंटरनेट सीधे सैटेलाइट से आता है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि इसमें अभी केवल WhatsApp और ऐसे हल्के ऐप ही काम करेंगे जिसमें हल्का डेटा काम करता है। यानी लाइट-डेटा ऐप्स ही अभी इसके जरिए कनेक्ट हो सकेंगे जिसमें SMS की कनेक्टिविटी भी शामिल है। 

रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य
इस सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। MyAirtel ऐप के माध्यम से यूजर्स रजिस्टर कर सकते हैं और योग्य यूजर्स को ही यह सर्विस मुहैया करवाई जाएगी। यह सर्विस फिलहाल सपोर्टेड Android स्मार्टफ़ोन्स पर उपलब्ध है और इसके लिए नियम व शर्तें भी लागू हैं। 

Airtel का कहना है कि इस लॉन्च से Airtel Africa और SpaceX की साझेदारी को नई दिशा मिली है। इसका मकसद दूरस्थ और कम सुविधा वाले क्षेत्रों को कनेक्टिविटी प्रदान करना है। कम्पैटिबल स्मार्टफोन, रेगुलर मोबाइल कवरेज के बिना भी अब सीधे सैटेलाइट इंटरनेट से कनेक्ट हो सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को सैटेलाइट फोन या स्टारलिंक डिश की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। हालांकि ग्राहकों को बेहतर सर्विस के लिए आसमान साफ दिखना चाहिए। इमारतों के अंदर या जहाँ भी सैटेलाइट सिग्नल में रुकावट हो, वहाँ कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.