Airtel 4जी हॉटस्पॉट की कीमत हुई कम, 999 रुपये में मिलेगा

एयरटेल ने अपने 4जी हॉटस्पॉट वाई-फाई डिवाइस की कीमत 999 रुपये कर दी है। कीमत कम करके कंपनी और ज़्यादा यूज़र को अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रही है।

Airtel 4जी हॉटस्पॉट की कीमत हुई कम, 999 रुपये में मिलेगा
ख़ास बातें
  • Airtel 4G Hotspot से एक वक्त पर कई डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ा जा सकता है
  • सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के जियोफाई एम2एस 4जी हॉटस्पॉट से है
  • कटौती से पहले एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट करीब 1,500 रुपये में बिकता था
विज्ञापन
एयरटेल ने अपने 4जी हॉटस्पॉट वाई-फाई डिवाइस की कीमत 999 रुपये कर दी है। कीमत कम करके कंपनी और ज़्यादा यूज़र को अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रही है। Airtel 4G Hotspot की मदद से यूज़र एक वक्त पर कई डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ सकते हैं। चाहे स्मार्टफोन हो या फिर लैपटॉप। एयरटेल के इस डिवाइस की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के जियोफाई एम2एस 4जी हॉटस्पॉट से है। इसकी भी कीमत 999 रुपये है। कटौती से पहले एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट को देशभर में करीब 1,500 रुपये में बेचा जाता था।

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने बयान जारी करके कटौती के बारे में बताया। कंपनी ने कहा कि यह पोर्टेबल इंटरनेट डिवाइस देशभर के सभी प्रमुख एयरटेल रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। इसके अलावा अब ग्राहक इस प्रोडक्ट को अमेज़न इंडिया से भी खरीद सकेंगे। गौर करने वाली बात है कि रिलायंस जियो ने अपने जियो फाई डिवाइस की कीमत में करीब तीन महीने पहले कटौती की थी।

इस डिवाइस को चलाने के लिए एयरटेल सिम कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपको इसे भी मोबाइल फोन के सिम कार्ड की तरह रीचार्ज कराना होगा। अगर आपके इलाके में एयरटेल का 4जी नेटवर्क नहीं है तो डिवाइस अपने आप ही 3जी नेटवर्क पर स्विच कर जाएगा। आधिकारिक वेब पेज पर कंपनी ने दावा किया है कि यह डिवाइस एक वक्त पर 10 डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा बैटरी लाइफ 6 घंटे तक की होने का दावा है।

भारती एयरटेल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अजय पुरी ने कहा, "एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट से यूज़र को कई डिवाइस पर इंटरनेट का मज़ा मिलेगा। चाहे ग्राहक जहां भी हों, वे एयरटेल के तेज स्पीड वाले नेटवर्क का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा अब यह लुभावनी कीमत में आता है। इसके साथ अनलिमिटेड रीचार्ज पैक के भी कई विकल्प हैं।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel 4G Hotspot, Jio, JioFi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »