एयरटेल ने ट्राई से वीडियो कंटेंट डील के लिए मांगी मंजूरी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 09:53 IST
नेट न्यूट्रैलिटी के विवादों से बचने के लिए भारती एयरटेल ने सोमवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) को चिट्ठी लिखकर वीडियो कंटेंट के लिए एक बड़ी ग्लोबल कंटेंट प्रोवाइडर कंपनी के साथ समझौते को मंजूरी देने के लिए चिट्ठी लिखी है।

ट्राई के सचिव सुधीर गुप्ता को लिखी गई चिट्ठी में कंपनी ने कहा, ''हम आपकी जानकारी में लाना चाहते हैं कि हमें एक बड़े ग्लोबल कंटेंट प्रोवाइडर ने एप्रोच किया है। वे हमें कंटेंट मुहैया कराना चाहते हैं वो भी एयरटेल के क्लोज़्ड इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन नेटवर्क पर। यह एक्सक्लूसिव कंटेंट भारत में सिर्फ एयरटेल के उपभोक्ता को मुहैया कराया जाएगा।''
Advertisement

कंपनी नहीं चाहती कि इस मामले में नेट निरपेक्षता से जुड़ा कोई मुद्दा उठे इसलिए वह पहले ही स्थिति स्पष्ट करना चाहती है।

एक प्रमुख वैश्विक कंटेट प्रदाता फर्म ने एयरटेल से संपर्क किया है कि वह कंपनी के क्लोज्ड इलेक्ट्रोनिक कम्युनिकेशंस नेटवर्क (सीईसीएन) पर विशेष रूप से एक वीडियो सेवा शुरू करना चाहती है।
Advertisement

पत्र में कहा गया है, ‘वैश्विक कंटेट भागीदारी के साथ्ज्ञ सीईसीएन पर हमारे ग्राहकों को विशेष पेशकश की यह व्यवस्था नियमों के अनुपालन में ही होगी लेकिन कुछ भागीदार इसे नेट निरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ मान सकते हैं।’
Advertisement
एयरटेल ने इस बारे में संपर्क करने पर कोई टिप्पणी नहीं की।

उल्लेखनीय है कि एयरटेल व सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक भारत में नेट निरपेक्षता को लेकर हुई बहस के केंद्र में रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Zero, Telecom, Trai

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.