60 दिनों की वैलिडिटी वाला Airtel का ‘किफायती’ रिचार्ज, जानें इसके साथ मिलने वाले फायदे

इस प्‍लान की खूबी है 60 दिनों की वैलिडिटी। टेलिकॉम कंपनियों के पास अभी 60 दिनों की वैलिडिटी वाले बहुत प्‍लान्‍स नहीं हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 12:08 IST
ख़ास बातें
  • मार्केट में 60 दिनों की वैलिडिटी वाले बहुत कम रिचार्ज है
  • एयरटेल का यह प्रीपेड प्‍लान ग्राहकों को लुभा सकता है
  • 519 रुपये में एयरटेल 60 दिनों की वैलिडिटी और दूसरे फायदे दे रही है

यह प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान इसलिए भी किफायती है, क्‍योंकि अगर आप 28 या 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्‍लान चुनते हैं, तो उसके हिसाब से 60 दिनों की वैलिड‍िटी वाला 519 रुपये का यह रिचार्ज सस्‍ता पड़ता है।

भारतीय टेलिकॉम मार्केट में इस वक्‍त जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) ने दबदबा बनाया हुआ है। दोनों ही कंपनियां तेजी से 5G की ओर शिफ्ट हो रही हैं और एक के बाद एक कई शहरों में अपनी हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस को लॉन्‍च कर रही हैं। जियो अपने वेलकम ऑफर से कस्‍टमर्स को लुभा रही है और अनलिमिटेड इंटरनेट की पेशकश कर रही है, वहीं एयरटेल सभी यूजर्स को 5G की पेशकश कर रही है। हम आपको एयरटेल के एक प्रीपेड प्‍लान की जानकारी देने जा रहे हैं। यह 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और कई सारे बेनिफ‍िट्स देता है।   

एयरटेल का 60 दिनों की वैलिडिटी वाला यह प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान 519 रुपये का है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100SMS रोजाना मिलते हैं। साथ ही डेली 1.5GB डेटा मिलता है। कुछ और फायदे भी इस रिचार्ज प्‍लान के साथ एयरटेल की ओर से दिए जा रहे हैं। यूजर्स को अपोलो 24/7 सर्किल, 100 रुपये का फास्‍टैग कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्‍स और फ्री विंक म्‍यूजिक दिया जा रहा है। डेढ़ जीबी डेटा की लिमिट खत्‍म होने के बाद यूजर्स की इंटरनेट स्‍पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है।  

इस प्‍लान की खूबी है 60 दिनों की वैलिडिटी। टेलिकॉम कंपनियों के पास अभी 60 दिनों की वैलिडिटी वाले बहुत प्‍लान्‍स नहीं हैं। इसके मुकाबले 84 दिन, 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्‍लान आमतौर पर बेचे जा रहे हैं। 60 दिनों की वैलिडिटी वाला यह प्‍लान उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है, जो दो-दो महीने के गैप में रिचार्ज कराना चाहते हैं। कुल मिलाकर इस रिचार्ज प्‍लान के साथ आपको रोजाना करीब 8.65 रुपये का खर्च आता है। 

यह प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान इसलिए भी किफायती है, क्‍योंकि अगर आप 28 या 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्‍लान चुनते हैं, तो उसके हिसाब से 60 दिनों की वैलिड‍िटी वाला 519 रुपये का यह रिचार्ज सस्‍ता पड़ता है और रोजाना डेढ़ जीबी डेटा ऑफर करता है। एक औसत यूजर जिसकी जरूरत वॉट्सऐप, इंटरनेट ब्राउजिंग, यूट्यूब पर हल्‍का-फुल्‍का कंटेंट देखना है, उसके लिए यह रिचार्ज प्‍लान बेहतर साबित हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.