डेली 2.5GB हाई-स्पीड डाटा देगा Airtel का ये प्लान, जानें कीमत और बेनेफिट्स

यूज़र्स के बीच डाटा की बढ़ती मांग को देखते हुए अब टेलीकॉम कंपनियां भी डेली 2 जीबी डाटा से अधिक वाले रीचार्ज प्लान लेकर आने लगी हैं। आज हम आपको Airtel कंपनी के ऐसे एक रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें डेली 2 जीबी नहीं बल्कि 2.5 जीबी डाटा मुहैया कराया जाता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 जनवरी 2022 12:30 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में मिलेगी 28 दिन तक की वैलिडिटी
  • प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग बेनेफिट मौजूद है
  • इस प्लान के तहत रोज़ भेज सकेंगे 100 एसएमएस फ्री
कोरोना वायरस महामारी के दौरान बाहरी दुनिया से जुड़े रहने के लिए इंटरनेट हमारी जिंदगी में बहुत अहम भूमिका अदा कर रहा है। ऑफिस की मीटिंग हो या फिर घर की शॉपिंग... सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। ऐसे में लोगों के बीच डाटा की जरूरत भी पहले से अधिक बढ़ गई है। जो लोग पहले 1.5 जीबी डेली डाटा से संतुष्ट हो जाया करते थे, उनके लिए अब डेली 2 जीबी डाटा भी पर्याप्त नहीं होता। यूज़र्स के बीच डाटा की बढ़ती मांग को देखते हुए अब टेलीकॉम कंपनियां भी डेली 2 जीबी डाटा से अधिक वाले रीचार्ज प्लान लेकर आने लगी हैं।

आज हम आपको Airtel कंपनी के ऐसे एक रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। इस प्लान में ग्राहकों के डेली 2 जीबी नहीं बल्कि 2.5 जीबी डाटा मुहैया कराया जाता है। Airtel के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 449 रुपये है। 500 रुपये से कम की कीमत वाला यह एयरटेल रीचार्ज प्लान ग्राहकों की ज्यादा स ज्यादा डाटा की जरूरत को पूरा करता है। यह प्लान डेली 2.5 जीबी डाटा का एक्सेस यूज़र्स को प्रदान करता है।
Advertisement

बता दें, इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक की ही है। डाटा के अलावा, यह प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ाना 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा प्रदान करता है। डाटा, कॉलिंग और एसएमएस के अतिरिक्त भी एयरटेल के इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, Free Hellotunes, Wynk Music Free, Free online courses, ₹100 cashback on FASTag जैसे बेनेफिट भी मिलते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel Rs 449 recharge plan, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.