Airtel के 2,999 रुपये के प्लान में बदलाव, Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा

Airtel ने अपने मौजूदा 2,999 रुपये के प्लान को अपग्रेड कर दिया है। अब इस प्लान के तहत यूज़र्स के एंटरटेनमेंट का भी ध्यान रखा गया है, जिसमें ग्रहाकों को को ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 14:59 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 2999 के प्लान में शामिल है अनलिमिटिड कॉलिंग
  • एयरटेल 2,999 प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है
  • 3,359 रुपये के प्लान में मौजूद है एक समान बेनेफिट्स
Airtel ने अपने मौजूदा 2,999 रुपये के प्लान को अपग्रेड कर दिया है। अब इस प्लान के तहत यूज़र्स के एंटरटेनमेंट का भी ध्यान रखा गया है, जिसमें ग्रहाकों को को ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। बता दें, नए बदलाव के बाद कंपनी का 2,999 रुपये वाला रीचार्ज प्लान हूबहू 3,359 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के समान हो गया है। दोनों ही प्लान में मिलने वाले ज्यादातर बेनेफिट्स एक जैसे हैं। एयरटेल का 2,999 रुपये वाला रीचार्ज प्लान एक लॉन्च-टर्म रीचार्ज प्लान है, जिसके तहत ग्राहकों को पूरे 365 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है।

Airtel के 2,999 रुपये के रीचार्ज प्लान में नए बदलाव के बाद अब ग्राहकों को Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। पहले यह प्लान बिना ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ आता था। इसके अलावा, इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2 जीबी डाटा प्लान मिलता है, पूरे सालभर के हिसाब से यह प्लान कुल मिलाकर 730 जीबी डाटा का एक्सेस प्रदान करता है। प्लान अपडेट की जानकारी सबसे पहले telecomtalk द्वारा सार्वजनिक की गई है।

डाटा के साथ इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ ही आप रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस इस प्लान के तहत सालभर भेज सकते हैं।

Airtel के 2,999 प्लान के साथ आपको एडिशनल बेनिफिट मिलते हैं जिनमें Apollo 24|7 Circle, फ्री ऑनलाइन कोर्स, एयरटेल का एन्यूअल प्लान Wynk Music और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक आदि शामिल है।

जैसे कि हमने बताया नए अपडेट के बाद 2,999 रुपये का प्लान हूबहू 3,359 रुपये के प्लान के समान हो गया है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली 100 फ्री एसएमएस और साल भर तक का Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिन तक की है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Rs 2, 999 recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  3. Tecno ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन Pova 8 Pro 5G, 6500mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  5. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  6. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  8. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  9. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.