30GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग से लैस है Airtel का ये प्लान, कीमत Rs 300 रुपये से भी कम...

Airtel का ये प्लान आपको ढ़ेर सारे डाटा व अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का मोबाइल एडिशन सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 सितंबर 2021 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान की वैधता 30 दिन तक की है
  • इस पैक में मिलता है Prime Video Mobile Edition का सब्सक्रिप्शन
  • प्लान की कीमत 300 रुपये से भी है कम
Airtel कंपनी भले अपने सस्ते प्लान्स को बंद कर मौजूदा प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हो, लेकिन हम आपकी जरूरत समझते हुए आपके लिए अक्सर सस्ते रीचार्ज प्लान ढूंढकर लाते हैं। आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जो न केवल आपकी जेब के लिए किफायती साबित होगा बल्कि उस पैक में आपकी जरूरत से लेकर आपके मनोरंजन तक का ख्याल रखा जाएगा। एयरटेल का ये प्लान आपको ढ़ेर सारे डाटा व अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का मोबाइल एडिशन सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ-

Airtel के इस प्लान की कीमत महज 299 रुपये है, जिसमें आपको पूरे 30 यानी 1 महीने तक की वैधता मिलने वाली है। बात यदि प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर 1 महीने अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। कॉलिंग के अलावा, पैक में ढ़ेर सारा डाटा भी इस्तेमाल के लिए मिलने वाला है, जिसमें आपको 300 रुपये से भी कम की कीमत में कुल मिलाकर 30GB तक डाटा एक्सेस प्राप्त होगा। बाकि प्लान की तरह इस प्लान में भी आपको रोज़ाना 100 एसएमएस मुफ्त भेजने के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement

ये तो रहे समान्य बेनेफिट्स की बात, लेकिन इस प्लान की खूबियां केवल यहीं तक सीमित नहीं है। बल्कि 299 रुपये का यह पैक आपके मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखने वाला है। कंपनी इस प्लान के तहत आपको Prime Video Mobile Edition भी मुफ्त प्रदान करती है। दरअसल प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन एक सिंगल-डिवाइस-मोबाइल ओन्ली सर्विस है। इसमें आप Prime Video app का इस्तेमाल करके स्टैंडर्ड क्वालिटी में प्राइम वीडियो कॉन्टेंट का एक्सेस कर सकते हैं।

साथ ही प्लान में फ्री हैलोट्यून, Wynk Music फ्री सब्सक्रिप्शन आदि भी शामिल है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.