Airtel के इस नए पैक में मिलेगा 50 जीबी डेटा, 98 रुपये वाले प्लान में हुए बदलाव

Airtel ने अपने 98 रुपये डेटा वाउचर की वैधता में भी बदलाव किए हैं। पहले यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब यह आपके मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ जाता है।

Airtel के इस नए पैक में मिलेगा 50 जीबी डेटा, 98 रुपये वाले प्लान में हुए बदलाव

Airtel के 251 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में कुछ 50 जीबी डेटा मिलता है

ख़ास बातें
  • नया एयरटेल 251 रुपये पैक केवल डेटा का फायदा देता है
  • इस पैक की नहीं है अपनी कोई वैधता, मौजूदा पैक की वैधता पर होता है निर्भर
  • Airtel ने 98 रुपये प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता में भी किए बदलाव
विज्ञापन
Airtel ने 251 रुपये का एक नया 4G डेटा वाउचर लॉन्च किया है। यह प्रीपेड डेटा पैक ग्राहकों को कुल 50 जीबी डेटा देता है और यह बिना किसी वैधता के साथ आता है। इस नए पैक पर कोई दैनिक डेटा कैप नहीं है और सब्सक्राइबर अपनी सुविधानुसार 50 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डेटा पैक की वैधता आपके मौजूदा बेस पैक की वैधता के हिसाब से होगी, जिसका रीचार्ज आपने कॉल करने और एसएमएस लाभों के लिए कराया होगा। इसके साथ ही टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने 98 प्रीपेड प्लान की वैधता में भी बदलाव किए हैं।

नए एयरटेल 251 रुपये प्रीपेड डेटा पैक में 50 जीबी 4G डेटा मिलता है। यह पैक केवल डेटा लाभ देता है और टॉप-अप की तरह काम करता है। इसकी अपनी कोई वैधता नहीं है। यह आपके मौजूदा बेस पैक के ऊपर रीचार्ज होता है, इसलिए इसकी वैधता आपके बेस पैक के हिसाब से होती है। इसलिए आपको बता दें कि समझदारी इसी में होगी कि आप इस पैक को अपने बेस पैक की वैधता के आधार पर डाले। यदि आपके बेस पैक की वैधता काफी बची है, उस समय इस पैक से रीचार्ज करना बेहतर होगा। यदि आप नए 251 रुपये के पैक को रीचार्ज करते हैं और कुछ दिनों में ही आपके बेस पैक की वैधता भी समाप्त हो जाती है तो आपका डेटा पैक भी खत्म हो जाएगा। 

Airtel ने अपने 98 रुपये डेटा वाउचर की वैधता में भी बदलाव किए हैं। पहले यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब यह आपके मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ जाता है। कहने का मतलब है कि यह पैक भी नए 251 रुपये की तरह ही हो गया है, जिसमें आपके मौजूदा पैक की वैधता ही अब 98 रुपये पैक की वैधता होगी। एयरटेल 98 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यूज़र्स को कुल 12 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें कोई मूल वैधता नहीं है। कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने इस प्लान पर मिलने वाले देटा को दोगुना किया था, जिसके बाद इस पैक में 6 जीबी डेटा के बजाय 12 जीबी डेटा मिलने लग गया था। दोनों प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर एयरटेल के प्रीपेड प्लान सेक्शन के अंदर देखा जा सकता है। इन्हें पहली बार OnlyTech द्वारा देखा गया था।

याद दिला दें कि हाल ही में Airtel ने भारत में एक नया लॉन्ग-टर्म वैलेडिटी रीचार्ज प्लान पेश किया था, जिसकी कीमत 2,498 रुपये है। टेलीकॉम ऑपरेटर इस नए प्रीपेड प्लान के साथ कई तरह के फायदे दे रहा है, जिसमें प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा शामिल है। इस प्लान की वैलेडिटी 365 दिनों की है, और इसके साथ आपको अपने फोन में फ्री हैलो ट्यून्स और एंटी-वायरस प्रोटेक्शन भी मिलेगा। इसके अलावा Shaw Academy के साथ 28 दिन का फ्री ऑनलाइन कोर्स का ऑफर भी दिया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  5. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  6. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  8. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  9. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  10. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »