Airtel ने Jio और Vodafone के जवाब में लॉन्च किया 169 रुपये का रीचार्ज पैक

Airtel ने 169 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। सभी सर्कल के लिए उपलब्ध कराए गए इस प्रीपेड रीचार्ज पैक को Reliance Jio, Vodafone और अन्य टेलीकॉम कंपनियों के जवाब में उतारा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2018 22:00 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के नए 169 रुपये वाले रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा
  • Vodafone ने हाल ही में 169 रुपये वाले वाला पैक पेश किया था
  • सीधी भिड़ंत Reliance Jio के 149 रुपये वाले पैक से
Airtel ने 169 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। सभी सर्कल के लिए उपलब्ध कराए गए इस प्रीपेड रीचार्ज पैक को Reliance Jio, Vodafone और अन्य टेलीकॉम कंपनियों के जवाब में उतारा है। नया बजट रीचार्ज पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें सब्सक्राइबर को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड नेशनल कॉल और हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त दिए जाएंगे। इस अनलिमिटेड कॉम्बो रीचार्ज पैक को एयरटेल की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध करा दिया गया है।

Airtel के नए 169 रुपये वाले अनलिमिटेड पैक में यूज़र को इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त होंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड नेशनल कॉल की सुविधा होगी। इस रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है। इसे एयरटेल की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि Vodafone ने हाल ही में 169 रुपये वाले वाला पैक पेश किया था। वोडाफोन के इस रीचार्ज पैक में भी हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। दोनों ही रीचार्ज पैक में यूज़र के लिए 28 जीबी डेटा उपलब्ध होगा।
 

हालांकि, Vodafone के रीचार्ज पैक में वाकई में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा नहीं है। यूज़र हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट कॉल कर सकते हैं और हफ्ते में 1000 मिनट। निर्धारित सीमा के बाद 1.2 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क लगेगा। हर दिन मिलने वाला 1 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद Vodafone डेटा के लिए 50 पैसे प्रति एमबी के दर से शुल्क लेगी। दूसरी तरफ, Airtel के पैक में वाकई में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी गई है।

Airtel और Vodafone के रीचार्ज पैक की सीधी भिड़ंत Reliance Jio के 149 रुपये वाले पैक से होगी। इसमें भी यूज़र को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। हर दिन 1.5 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा। इस पैक की भी वैधता 28 दिनों की है। लेकिन इस रीचार्ज पैक में यूज़र को कुल 42 जीबी डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.