Airtel का 149 रुपये वाला प्लान देगा 28 जीबी डेटा

Airtel ने अपने 149 रुपये वाले प्लान को प्रीपेड यूज़र के बीच नए अंदाज़ में पेश किया है। Jio को टक्कर देने के लिए एयरटेल का 149 रुपये वाला प्लान अब 1 जीबी डेटा प्रतिदिन के हिसाब से आ रहा है...

Airtel का 149 रुपये वाला प्लान देगा 28 जीबी डेटा
विज्ञापन
Airtel ने अपने 149 रुपये वाले प्लान को प्रीपेड यूज़र के बीच नए अंदाज़ में पेश किया है। Jio को टक्कर देने के लिए एयरटेल का 149 रुपये वाला प्लान अब 1 जीबी डेटा प्रतिदिन के हिसाब से आ रहा है। इसकी वैधता 28 दिन तक रहेगी। बता दें कि Jio अब भी सबसे किफायती डेटा पैक के मामले में शीर्ष पर है और एयरटेल व अन्य कंपनियां उस तक पहुंचने की भरपूर कोशिश में लगी हुई हैं। नया 149 रुपये वाला प्लान सीधे तौर पर जियो के 149 रुपये वाले पैक को टक्कर देता है, जो यूज़र को 1.5 जीबी डेटा हर दिन दे रहा है।

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक,  Airtel का 149 रुपये वाला प्रीपेड पैक 28 दिन में कुल 28 जीबी डेटा देता है। इसमें 1 जीबी हर दिन डेटा इस्तेमाल करने की सीमा दी जाती है। इसमें असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का लाभ मिलता है। साथ ही ग्राहक इस पैक के ज़रिए 100 एसएमएस हर दिन भेज सकते हैं। ध्यान रहे, Airtel का यह प्लान चुनिंदा सर्कल में ही लागू हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट कहती है कि एयरटेल इसे अन्य शहरों में भी जल्द ला सकती है।

Airtel के 149 रुपये वाले प्लान से जियो के 149 रुपये वाले पैक की तुलना करें तो अंतर साफ नज़र आता है। Jio का प्रीपेड पैक समान कीमत में यूज़र को 42 जीबी डेटा, 28 दिन की वैधता के साथ देता है। इसमें प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए मिलता है। यह पैक लोकल, एसटीडी व रोमिंग वॉयस कॉल की सेवा देता है। इसके अतिरिक्त Jio यूज़र को 100 एसएमएस व मायजियो ऐप का लाभ भी मिलता है।

बता दें कि Jio से मुकाबला करने के लिए निजी टेलीकॉम कंपनी Airtel,  129 रुपये वाले प्लान में 'हेलो ट्यून' सेवा का सब्सक्रिप्शन लेकर आई थी। पिछले महीने आया यह 129 रुपये वाला प्लान 'हेलो ट्यून्स' की मुफ्त सेवा देगा। इसमें यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी 4जी डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। आपका नंबर इस सेवा के लिए मान्य है या नहीं, जानने के लिए माय एयरटेल ऐप और कंपनी की साइट का सहारा ले सकते हैं। ध्यान रहे, Airtel के वे प्रीपेड यूज़र, जिन्हें यह प्लान हासिल नहीं हो पाता है। वे 129 रुपये के रीचार्ज में वॉयस कॉलिंग का लाभ 220 लोकल व एसटीडी मिनट के भीतर उठा सकते हैं। प्लान की वैधता 28 दिन रहेगी।  

ज्ञात हो, पिछले महीने एयरटेल ने 219 रुपये वाला प्लान उतारा था। इसमें यूज़र को 1.4 जीबी डेटा हर दिन दिया जाता है। यानी, 28 दिन के लिए कुल 39.4 जीबी डेटा यूज़र को मिलता है। साथ में ग्राहक इस प्लान के तहत असीमित लोकल व एसटीडी कॉल का मज़ा ले सकते हैं। 100 एसएमएस हर दिन और एयरटेल टीवी, मुफ्त हेलो ट्यून्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा Airtel के 249 रुपये व अपडेटिड 349 रुपये वाले पैक भी हैं। 249 रुपये में 2 जीबी डेटा हर दिन 28 दिन तक, 349 रुपये में 3 जीबी डेटा हर दिन 28 दिन की वैधता के साथ आता है। साथ ही 82 दिन की वैधता वाला भी एक प्लान है, जिसकी कीमत 499 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Prepaid, Best Prepaid Plans, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  7. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  8. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  9. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »