एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को 'सरप्राइज़ ऑफर' के तहत मिल रहा है 30 जीबी मुफ्त डेटा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2017 13:20 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल तीन महीनों के लिए 30 जीबी मुफ्त डेटा दे रही हैै
  • हर महीने 10 जीबी डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है
  • माय एयरटेल ऐप में जाकर मुफ्त डेटा ऑफर लिया जा सकता है
एयरटेल ने करीब एक हफ्ते पहले खुलासा किया था कि एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों को सरप्राइज़ देगी। एयरटेल ने अपने 'एयरटेल सरप्राइ़ज़' ऑफर के तहत ग्राहकों को 30 जीबी तक मुफ्त डेटा मुहैया कराया है। यह मुफ्त डेटा 13 मार्च से तीन महीने तक के लिए वैध होगा।

एयरटेल के इस मुफ्त डेटा को हर महीने 10 जीबी तक इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसका मतलब है कि जिन एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों ने इस 'सरप्राइज़' का फ़ायदा लिया है उन्हें तीन महीनों के लिए 10 जीबी डेटा मिलेगा, कुल मिलाकर 30 जीबी मुफ्त डेटा। ग्राहक 31 मार्च तक मुफ्त डेटा ले सकते हैं।

इस ऑफर को पाने के लिए, एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को गूगल प्ले या ऐप स्टोर में जाकर मायएयरटेल ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होगी। इस ऐप में एक डायलॉग बॉक्स खुलकर आ जाएगा, जिससे यूज़र इस सरप्राइज़ ऑफर को ले सकते हैं। और फिर मैसेज पर क्लिक कर आपको हर महीने 10 जीबी डेटा मिलता रहेगा। अतिरिक्त डेटा खपत होने पर आपको एक टेक्स्ट मैसेज द्वारा सूचित किया जाएगा।

नया एयरटेल पोस्टपेड ऑफर भी पिछले साल के आखिर में आए वोडाफोन के ऑफर की तरह ही है। वोडाफोन के ऑफर में एक महीने के लिए 10 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि, इस ऑफर के तहत वोडाफोन 1 जीबी डेटा की कीमत में 10 जीबी डेटा दे रही है, जबकि एयरटेल इस डेटा को पूरी तरह मुफ्त दे रही है।
Advertisement

एयरटेल का नया 30 जीबी मुफ्त डेटा 'सरप्राइज़' से पहले देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले नए प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च करने के बाद आया है। 345 रुपये वाले प्रीपेड पैक में कंपनी 500 एमबी डेटा दिन में और 500 एमबी डेटा रात में 12 बजे से 6 बजे के बीच दे रही है। जबकि 549 रुपये वाले पैक में बिना किसी समयसीमा के हर रोज 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है।
Advertisement

एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा किए जा रहे ये प्रयास रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए हैं। जिसमे जियो प्राइम ऑफर के साथ बेहद किफ़ायती दामों में 4जी डेटा उपलब्ध कराया है। पोस्टपेड ऑफर के तहत, जियो प्राइम ग्राहकों को 303 रुपये में 1 जीबी डेटा जबकि 499 रुपये वाले पैक में 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  2. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  3. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  4. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  5. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  6. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  9. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  10. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.