Airtel मुफ्त दे रही Netflix सब्सक्रिप्शन, जानें आपको मिलेगा या नहीं

Airtel अपने पोस्टपेड और V-Fiber ब्रॉडबैंड के कुछ चुनिंदा यूजर के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। एयरटेल ने Netflix के साथ पार्टनरशिप कर ली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 अगस्त 2018 18:02 IST
ख़ास बातें
  • Airtel और Netflix की पार्टनरशिप से यूजर को होगा फायदा
  • चुनिंदा यूजर को ही मिलेगी तीन महीने के लिए फ्री Netflix सर्विस
  • एयरेटल बिल के जरिए भी कर सकेंगे Netflix सब्सिक्रिप्शन का भुगतान
टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने पोस्टपेड यूजर के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। एयरटेल ने Netflix के साथ पार्टनरशिप कर ली है। इस पार्टनरशिप का सीधा फायदा Airtel PostPaid और वी-फाइबर होम ब्रॉडबैंड यूजर को होगा। पोस्टपेड और V-Fiber ब्रॉडबैंड के कुछ चुनिंदा यूजर को तीन महीने के लिए Netflix का कंटेंट  फ्री में दिया जाएगा। एयरटेल टीवी और मॉय एयरटेल ऐप के जरिए भी यूजर नेटफ्लिक्स को एक्सेस कर पाएंगे। कंपनी ने कहा कि कौन से यूजर इस ऑफर के लिए योग्य हैं, इस बात की जानकारी आगामी सप्ताह में दी जाएगी।

अगर आप इस प्लान का हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो कोई बात नहीं। आप अपने प्लान को उस प्लान के साथ अपग्रेड कर लें, जिस प्लान के साथ यह ऑफर दिया जा रहा है। एयरटेल यूजर चाहें तो वह Netflix पर साइन-अप कर, मंथली सब्सिक्रिप्शन का भुगतान एयरटेल बिल के जरिए कर सकते हैं। तीन महीने के फ्री सब्सिक्रिप्शन के बाद एयटेल यूजर को Netflix देखते रहने के लिए भुगतान करना होगा।
Advertisement

भारती एयरटेल के सीईओ और एमडी गोपाल विट्टल ने बताया कि यह पार्टनरशिप कंपनी की मुख्य रणनीति का ही एक हिस्सा है। हाई स्पीड डेटा सर्विस और बढ़ते स्मार्ट डिवाइस अंतरराष्ट्रीय एवं स्थानीय दोनों स्तर पर नए अवसर पैदा कर रहा है। बता दें कि यह प्लान एयरटेल के प्रीपेड यूजर के लिए नहीं है। याद करा दें कि Bharti Airtel ने कुछ दिनों पहले कई इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस पैक लॉन्च किए हैं। भारती एयरटेल ने यह प्लान भारत में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए हैं। Airtel के इस प्लान का नाम है- Foreign Pass।

इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस पैक की शुरुआती कीमत 196 रुपये है और यह 20 देशों में वैध है। प्रीपेड यूजर को Airtel Foreign Pass के 196 रुपये वाले प्लान में 20 मिनट, 296 रुपये वाले प्लान में 40 मिनट और 446 रुपये वाले प्लान में 75 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है। 196 रुपये वाले इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग पैक 7 दिन, 296 रुपये वाला प्लान 30 दिन और 446 रुपये वाला प्लान 90 दिन की वैधता के साथ आता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एयरटेल के यह प्लान डेटा और एसएमएस की सुविधा के साथ नहीं आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel postpaid plans, Netflix
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.