Airtel के 78 रुपये और 248 रुपये के डेटा एड-ऑन पैक के साथ अब फ्री मिलेगा Wynk Premium सब्सक्रिप्शन

Airtel के 79 रुपये के प्रीपेड प्लान में 5 जीबी डेटा आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के आधार पर मिलता है। इसके अलावा, इसमें 1 महीने तक का Wynk Premium सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। हालांकि, डेटा FUP टैरिफ खत्म होने के बाद, डेटा पर प्रति MB 50 पैसा चार्ज लगता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 जनवरी 2021 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Wynk Premium सब्सक्रिप्शन की कीमत प्रतिमाह 49 रुपये है
  • जबकि सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए 399 रुपये शुल्क अदा करना होता है
  • Airtel Thanks app पर अलग से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं Wynk Premium सब्सक्

Airtel Thanks के Digital Store से भी प्राप्त कर सकते हैं Wynk Premium सब्सक्रिप्शन

Airtel ने 78 रुपये और 248 रुपये के दो प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिसके साथ आपको Wynk Premium सब्सक्रिप्शन फ्री मिलने वाला है। यह दो डेटा एड-ऑन पैक हैं। 78 रुपये के प्रीपेड पैक में आपको 1 महीने तक का Wynk Premium सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जबकि 248 रुपये के प्रीपेड प्लान में 1 साल तक के लिए Wynk Premium सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है। हालांकि, इसके अलावा भी एयरटेल अपने ग्राहकों को अलग से Wynk Premium सब्सक्रिप्शन खरीदने का विकल्प देती है, जिसे आप Airtel Thanks app के डिजिटल स्टोर से सीधे खरीद सकते हैं।

Airtel के 79 रुपये के प्रीपेड प्लान में 5 जीबी डेटा आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के आधार पर मिलता है। इसके अलावा, इसमें 1 महीने तक का Wynk Premium सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। हालांकि, डेटा FUP टैरिफ खत्म होने के बाद, डेटा पर प्रति MB 50 पैसा चार्ज लगता है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर एयरटेल के 248 रुपये के प्रीपेड प्लान में 25 जीबी डेटा बेनेफिट मिलता है। वहीं, 25 जीबी डेटा खत्म होने पर यहां पर भी आपसे प्रति MB 50 पैसा वसूला जाता है। इस प्लान की वैधता भी आपके मौजूदा प्लान की वैधता पर निर्भर करती है। इसके अलावा, इसमें आपको 1 साल तक का Wynk Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है। OnlyTech ने सबसे पहले इन दो नए पैक की जानकारी सार्वजनिक की थी, लेकिन Gadgets 360 ने भी बाद में स्वतंत्र रूप से इन पैक को Airtel Thanks app पर मौजूद पाया।

इससे अलग आप विंक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को सीधे एयरटेल थैंक्स ऐप के डिजिटल स्टोर से खरीद सकते हैं। एयरटेल थैंक्स ऐप के होमपेज पर Digital Store पर क्लिक करें, अब आपको Wynk Premium का विकल्प नज़र आएगा। प्रीमियम मेंबरशिप के लिए आपको प्रति महीना 49 रुपये देने होंगे, जबकि वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये है। इसकी जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.