Airtel यूजर्स की मौज! विदेश में खुलकर करें कॉलिंग, डेटा का इस्तेमाल, Rs 2,999 से नए रोमिंग प्लान लॉन्च

इन-फ्लाइट बेनिफिट्स का लाभ भी नए प्लान में दिया गया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2025 14:04 IST
ख़ास बातें
  • नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान 189 देशों में वैध होंगे।
  • 10 दिन, और 30 दिन की वैधता के विकल्प के साथ आए नए प्लान।
  • दोनों ही में कंपनी ने अनलिमिटिड डेटा देने का दावा किया है।

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश किए हैं

Photo Credit: Shutterstock

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश किए हैं जो 189 देशों में वैध होंगे। इन नए पोस्टपेड रोमिंग प्लान्स के साथ यूजर भारत के बाहर सस्ते में वॉयस कॉल्स और डेटा का लाभ पा सकेंगे। कंपनी ने प्लान्स को 10 दिन, और 30 दिन की वैधता के विकल्प के साथ पेश किया है। यानी यूजर चाहे तो मात्र 10 दिन के लिए सस्ते में रोमिंग कॉल्स और डेटा का लाभ उठा सकता है। वहीं, लॉन्ग टर्म के लिए 30 दिन के रोमिंग प्लान का ऑप्शन भी कंपनी ने दिया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी बेनिफिट्स के बारे में।

Airtel लेटेस्ट रोमिंग प्लान अपने यूजर्स के लिए लाई है जो 189 देशों के लिए लॉन्च किए गए हैं। Airtel के पोस्टपेड कस्टमर्स इन प्लान्स की मदद से विदेश में इन-फ्लाइट बेनिफिट्स का लाभ भी ले सकते हैं। कंपनी के अनुसार, प्लान खरीदने के बाद विदेश में पहुंचते ही यह यूजर के लिए खुद ही एक्टिवेट होकर काम करना शुरू कर देगा। शुरुआत में टिप्स्टर मुकुल शर्मा द्वारा ये प्लान स्पॉट किए गए थे। इसमें कंपनी ने दो नए प्लान पेश किए हैं। पहला प्लान 10 दिनों की वैधता वाला है जो 2,999 रुपये में आता है। दूसरा प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। दोनों ही में कंपनी ने अनलिमिटिड डेटा देने का दावा किया है। 
Advertisement

Airtel Rs. 2,999 और Airtel Rs. 3,999 रोमिंग प्लान्स के बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर को 100 घंटे का कोटा मिलता है जिसमें डेली इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स भी शामिल हैं। 3,999 रुपये के प्लान में कंपनी ने इन-फ्लाइट बेनिफिट्स का एक्सेस भी दिया है जिसमें 100 मिनट की आउटगोइंग कॉल्स, 100 फ्री SMS, और 250MB डेटा शामिल है। इन-फ्लाइट बेनिफिट्स 24 घंटे के लिए वैध रहेंगे। 

Airtel के अनुसार 2,999 रुपये और 3,999 रुपये के अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान का इस्तेमाल करने वाले पोस्टपेड यूजर्स को रोमिंग बेनिफिट्स प्राप्त करने के लिए अपना सिम कार्ड बदलने की ज़रूरत नहीं होगी। कहा गया है कि यूजर के विदेश में पहुँचने पर ये बेनिफिट्स अपने आप एक्टिवेट हो जाएँगे। वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी हाल ही में नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश किए हैं। ये प्लान कंपनी ने अपने Gulf देशों के प्रीपेड, और पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किए हैं। प्लान्स में कंपनी ने 20 दिन की वैधता, और 40 दिन की वैधता का ऑप्शन दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.