एयरटेल और आइडिया पर पोस्टपेड मोबाइल इंटरनेट हुआ महंगा

विज्ञापन
NDTV Correspondent (with Agency inputs), अपडेटेड: 31 अगस्त 2015 16:21 IST
भारती एयरटेल और आइडिया सेलुलर के पोस्टपेड कस्टमर्स को अब इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। इन दोनों कंपनियों ने डेटा शुल्क दर में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एयरटेल ने दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजास्थान, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट सर्किल में इंटरनेट डेटा शुल्क दरों में बढ़ोतरी की है। वहीं, आइडिया सेलुलर ने दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इंटरनेट डेटा को महंगा किया है।
Advertisement

इन इलाकों में अब दोनों कंपनियों के पोस्टपेड कस्मटमर्स को 1जीबी 3जी डेटा के लिए 300 रुपये देना होगा, जबकि पहले 250 रुपये लगते थे।

आपको बता दें कि वोडाफोन ने अपने 3जी डेटा शुल्क दर में कोई बदलाव किया है।
Advertisement

कुछ माह पहले तीन प्रमुख ऑपरेटरों एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने दिल्ली में 2जी और 3जी की प्रीपेड दरों में 47 प्रतिशत तक की वृद्धि की थी।
Advertisement

एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि यह बढ़ोतरी सिर्फ नए पोस्टपेड ग्राहकों के लिए जो करीब दो महीने पहले की गई है। इस बारे में आइडिया सेलुलर को भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिल सका। आमतौर पर ऑपरेटर दरों में बढ़ोतरी के बारे में सार्वजनिक घोषणा नहीं करते हैं और इसका ब्योरा अपनी वेबसाइट पर ही डालते हैं। वे सामान्य तौर पर अपने पोस्ट पेड ग्राहकों को अगला बिलिंग चक्र शुरू होने से पहले एसएमएस के जरिए सेवा दरों में बदलाव की जानकारी देते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.