एयरटेल की नई स्कीम, 50 प्रतिशत इंटरनेट डेटा मिलेगा वापस

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 जुलाई 2016 11:33 IST
ख़ास बातें
  • नई स्कीम सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए डिफॉल्ट उपलब्ध होगी
  • सुबह 3 से 5 बजे के बीच कंटेट डाउनलोड करने पर 50 प्रतिशत डेटा वापस मिलेगा
  • डेवलेपर को इस फीचर के लिए एयरटेल कोई कीमत नहीं चुकानी है
एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 'हैप्पी आवर्स' नाम से एक नई स्कीम की घोषणा की है। इस प्लान के तहत, एयरटेल के प्रीपेड यूज़र सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच इन-ऐप कंटेट डाउनलोड करने पर 50 प्रतिशत डेटा वापस मिल जाएगा। यानी अगर कोई ग्राहक इस समय अवधि के बीच 100 एमबी कंटेट डाउनलोड करता है तो उसके अकाउंट में 50 एमबी डेटा वापस मिल जाएगा। फिलहाल यह स्कीम, चुनिंदा ऐप के लिए ही उपलब्ध है।

यह स्कीम एयरटेल के सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए डिफॉल्ट उपलब्ध है और इसके लिए किसी खास पैकेज को लेने की जरूरत नहीं है। हर दिन वापस मिलने वाला डेटा सुबह 6 बजे के बाद ग्राहक के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। लेकिन जिन यूज़र ने पहले से ही डिस्काउंट वाले नाइट पैक इनेबल कर रखे हैं वो 50 प्रतिशत डेटा बैक प्लान का लाभ नहीं ले पाएंगे। अगर किसी ग्राहक ने कोई भी डेटा पैक नहीं ले रखा है तो वो 'हैप्पी आवर्स' के दौरान 0.4 पैसा/10 केबी के डिस्काउंट पर इंटरनेट का मजा ले सकते हैं।
Advertisement

एयरटेल ने ऐप डेवलेपर को इस स्कीम को इंटिग्रेट करने के लिए एपीआई उपलब्ध करा दी हैं। गौर करने वाली बात है कि यह स्कीम सिर्फ उन्हीं ऐप पर काम करेगी जिन पर इस फीचर को इनेबल किया जा चुका है। डेवलेपर, एयरटेल को बिना कोई पैसा दिए ही इस फीचर को ऐप में इंटिग्रेट कर सकते हैं। ऐप डेवलेपर के लिए एक फुल एपीआई इंटिग्रेशन किट उपलब्ध है और वे एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर साइन अप कर 'हैप्पी आवर्स' के तहत इसे एक्सेस कर सकते हैं।

एयरटेल का यह नया प्लान एयरटेल नाइट प्लान के जैसा ही है। एयरटेल नाइट प्लान को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस प्लान के तहत यूज़र रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 50 प्रतिशत डेटा वापस पाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.