Airtel ग्राहकों को मिल रहा है मुफ्त अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन, जानें तरीका

एयरटेल अपने पोस्टपेड और वी-फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों को एयरटेल टीवी ऐप डाउनलोड करने पर एक साल का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मुफ्त ऑफर कर रही है। इससे पहले यह प्रमोशन सिर्फ कुछ यूज़र के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब इसे सभी योग्य ग्राहकों के लिए लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मई 2020 21:42 IST
ख़ास बातें
  • यह ऑफर 499 रुपये या इससे ज़्यादा वाले पोस्टपेड प्लान यूज़र के लिए है
  • 1,000 रुपये या इससे ज़्यादा वाले वी-फाइबर ग्राहकों को भी ये ऑफर मिलेगा
  • मौज़ूदा प्राइम यूज़र को अपना सब्सक्रिप्शन खत्म होने तक इंतज़ार करना होगा
एयरटेल अपने पोस्टपेड और वी-फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों को एयरटेल टीवी ऐप डाउनलोड करने पर एक साल का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मुफ्त ऑफर कर रही है। इससे पहले यह प्रमोशन सिर्फ कुछ यूज़र के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब इसे सभी योग्य ग्राहकों के लिए लागू कर दिया गया है। इस प्रमोशनल ऑफर के चलते यूज़र ना केवल किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर मूवी और टीवी शो देख पाएंगे, बल्कि इससे कंपनी को जियो को चुनौती देने में (मूवी और लाइव टीवी ऐप) मदद मिलेगी। बता दें कि इससे पहले देशी की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर में से एक एयरटेल ने अपने सब्सक्राइबर के लिए जून 2018 तक एयरटेल टीवी ऐप मुफ्त कर दिया था।

यह ऑफर एयरटेल के उन पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है जिनके पास 499 रुपये या इससे ज़्यादा का मायइनफिनिटी प्लान है। 1,000 रुपये या इससे ज़्यादा के प्लान लेने वाले वी-फाइबर ब्रॉडबैंड यूज़र को भी इस ऑफर का फायदा मिलेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रमोशन कब तक चलेगा। हमने एयरटेल प्रतिनिधि से इस बारे में बात करने की कोशिश की और इस बारे में कोई जानकारी मिलने तक हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे। याद दिला दें कि अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन के तहत ग्राहकों को मुफ्त डिलिवरी  और प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक्सेस मिलता है। जानें इस ऑफर को जानने का तरीका:
Advertisement

1. इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहकों को ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से एयरटेल टीवी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होगी। और इसे बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा।  
2. एक बार लॉगइन करने के बाद, स्क्रॉल डाउन करें और आपको अमेज़न प्राइम का बैनर दिखेगा।   
Advertisement
3. बैनर पर टैप करें और फिर एक डायलॉग बॉक्स सामने आ जाएगा जिस पर प्राइम सर्विस की जानकारी होगी। एक्टिवेट करने के लिए टैप करें।  
4. अब आपको अपने अमेज़न अकाउंट का यूज़रनेम और पासवर्ड डालने की जरूरत होगी।
5. एक बार यूज़रनेम और पासवर्ड वेरिफाई होने के बाद, आपका 365 दिन वाला अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी आपको एसएमएस और ईमेल द्वारा भी मिलेगी।
Advertisement

यह ऑफर सिर्फ उन अमेज़न यूज़र के लिए है जिनके पास प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं है। अगर आप पहले से एक सब्सक्राइबर हैं, तो आपको इस ऑफर को पाने के लिए मौज़ूदा प्राइम सब्सक्रिप्शन के खत्म होने का इंतज़ार करना होगा। इसी तरह जिन अमेज़न ग्राहकों के पास मुफ्त ट्रायल है वो ऑफर ले सकते हैं, लेकिन फिर उनका सब्सक्रिप्शन एयरटेल के नियमों के हिसाब से होगा।

एयरटेल द्वारा भेजे गए एक एसएमएस के मुताबिक, मुफ्त प्राइम सब्सक्रिप्शन तब तक मिलेगा जब तक कि ग्राहक मौज़ूदा प्लान चालू रखते हैं या ज़्यादा कीमत वाले प्लान पर अपग्रेड करते हैं अगर वे कम कीमत वाले प्लान पर स्विच करते हैं, तो सब्सक्रिप्शन खत्म हो जाएगा। एक साल के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के बाद ग्राहकों को 999 रुपये का शुल्क देना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel TV, Amazon India, Amazon Prime

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.