Rs 200 से कम में 28 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग और 2GB डेटा! जानें Airtel का धांसू प्लान!

प्लान के साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में एयरटेल फ्री हैलो ट्यून्स (Airtel Free Hello Tunes) की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 सितंबर 2022 13:50 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है।
  • यह एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है
  • इस एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज के साथ आपको 300 SMS भी फ्री मिलते हैं

Airtel के इस प्लान के बेनिफिट्स में Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

भारती एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान (Airtel Cheapest Plan) 19 रुपये से शुरू हो जाता है जो आपको अनलिमिटिड कॉलिंग (Unlimited Calling) की सुविधा देता है। हालांकि, इसकी वैलिडिटी 2 दिनों की ही है। लेकिन अगर आप इतनी ही सस्ती कीमत में कोई ऐसा प्लान खोज रहे हैं जो आपको महीने भर की वैधता के साथ इंटरनेट और कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट भी देता हो तो ये खबर पूरी जरूर पढ़ें। हम आपको एयरटेल के एक ऐसे सस्ते प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको कम कीमत में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ डेटा बेनिफिट भी मिलता है। 

एयरटेल रु 179 रुपये प्लान (Airtel Rs 179 Plan): यह एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान (Airtel Cheapest Recharge Plan) है जो केवल 179 रुपये में आता है। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यह एक  ऐसा प्लान है जो 200 रुपये से भी कम कीमत में आपको महीने भर तक अनलिमिटिड कॉलिंग देता है। साथ ही इस प्लान में आपको 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इसे आप चाहें तो एक साथ खर्च कर सकते हैं या फिर 28 दिनों के अंदर खर्च कर सकते हैं। इस एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज के साथ आपको 300 SMS भी फ्री मिलते हैं। यहां पर ध्यान दें कि 300 एसएमएस की लिमिट खत्म हो जाने पर लोकल मैसेज के लिए प्रति एसएमएस 1 रुपया चार्ज लागू हो जाता है और STD मैसेज के लिए प्रति एसएमएस 1.5 रुपया चार्ज लागू हो जाता है। 2GB डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इसके लिए आपको 50p/MB की दर से चार्ज देना होगा। 
Advertisement

प्लान के साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में एयरटेल फ्री हैलो ट्यून्स (Airtel Free Hello Tunes) की सुविधा मिलती है। इसके जरिए आप किसी भी गाने को अपने फोन की हैलो ट्यून बना सकते हैं। प्लान के बेनिफिट्स में विंक म्यूजिक फ्री (Wynk Music Free) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसके माध्यम से आप Music, Hellotunes, LIVE Concerts और Podcasts का आनंद ले सकते हैं। Airtel के इस प्लान की जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.