Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांसू प्लान!

Airtel के 3,999 प्लान के साथ कई अतिरिक्त बेनिफिट मिलते हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2026 18:14 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में यूजर को 1 साल के लिए Adobe Express Premium एक्सेस मिलता है।
  • इसमें एक साल के लिए JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री है।
  • Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन 30 दिनों के लिए दिया जाता है।

Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाले प्लान्स में एक खास प्लान लेकर आती है।

टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में लगातार इजाफा करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान काफी महंगे हो चुके हैं। खासकर, 1 महीने की वैधता वाले प्लान, और 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं। लेकिन कुछ प्लान सदाबहार होते हैं जिनसे रीचार्ज करवाना हमेशा ही फायदेमंद रहता है। आज हम आपको Airtel के एक ऐसे ही प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। 

Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाले प्लान्स में एक खास प्लान लेकर आती है। एयरटेल के सबसे फायदेमंद प्लान में शामिल यह पैक 3,999 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान में यूजर को 365 दिन यानी पूरे 1 साल की वैधता दी जा रही है। प्लान के तहत आपको 2.5GB डेटा डेली बेसिस पर मिलता है। 2.5 जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 kbps हो जाती है। इसके साथ आपको एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती जिसमें लोकल और एसटीडी की अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा रोज़ 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। 

Advertisement

Jiohotstar Free
Airtel के 3,999 प्लान के साथ आपको एडिशनल बेनिफिट मिलते हैं जिनमें एक साल के लिए JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री है। इतना ही नहीं, इसके साथ यूजर को Unlimited 5G डेटा, Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन 30 दिनों के लिए दिया जाता है। बेनिफिट्स यहीं पर खत्म नहीं होते। 

Adobe Express Premium Free
इस प्लान में यूजर को 1 साल के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यानी पूरे 365 दिनों तक आप Adobe का यह सॉफ्टवेयर प्रीमियम यूजर्स की तरह फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत आमतौर पर 4 हजार रुपये होती है। यानी एयरटेल का यह पैक आपको लगभग 5 हजार रुपये तक के बेनिफिट अपने साथ दे सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.