Airtel का ये 4G इंटरनेट प्लान कम प्राइस में देता है 15GB डाटा! जानें कीमत

प्लान आपको एक्स्ट्रीम मोबाइल पैक (Xstream Mobile Pack) का सब्सक्रिप्शन भी देता है। इसकी वैधता 28 दिनों की होती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2022 12:03 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में आपको 15GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है।
  • प्लान की वैधता आपके मौजूदा रिचार्ज पैक तक होती है
  • प्लान आपको एक्स्ट्रीम मोबाइल पैक का सब्सक्रिप्शन भी देता है।

Airtel के इस प्लान की कीमत 150 रुपये से भी कम है।

भारत में टेलीकॉम कंपनियों ने जब से टैरिफ में इजाफा किया है, ग्राहकों को टैरिफ के साथ-साथ इंटरनेट डेटा के लिए भी अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। बढ़े हुए टैरिफ प्लान्स में इंटरनेट डेटा भी कम मिलने लगा है। लेकिन मंथली प्लान के साथ मिलने वाले इंटरनेट डेटा में अगर आपकी जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं तो आपको एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत अक्सर महसूस होती होगी। एयरटेल, जियो, वोडाफोन आइडिया समेत सभी कंपनियों के टैरिफ बढ़ चुके हैं। वर्तमान समय में अधिकतर काम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर हो रहे हैं। ऐसे में ग्राहक को 24 घंटे इंटरनेट डेटा की आवश्यकता होती है। 

मंथली पैक के साथ मिलने वाले डेटा की लिमिट कई बार दिन पूरा होने से पहले ही खत्म हो जाती है। ऐसे में आपको बैक-अप के लिए एक ऐसा डेटा प्लान चाहिए जिससे आपके किसी ऑनलाइन काम में रुकावट न आए। आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे डेटा पैक के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको सस्ती कीमत में भरपूर डेटा का लाभ मिलता है। आप जानकर हैरान होंगे कि Airtel के इस डेटा पैक की कीमत 150 रुपये से भी कम है। इसके इंटरनेट बेनिफिट जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इतना ही नहीं, इसके साथ आपको कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलते हैं। इस प्लान की विस्तारित जानकारी आपको नीचे दी जा रही है। 
Advertisement

एयरटेल का 148 रुपये का इंटरनेट डेटा प्लान (Airtel Rs 148 Data Plan Details): 
Airtel अपने ग्राहकों के लिए 148 रुपये में जबरदस्त डेटा प्लान पेश करती है। इस प्लान में आपको 15GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। प्लान की वैधता आपके मौजूदा रिचार्ज पैक तक होती है। इसकी खास बात है कि यह स्मार्ट रिचार्ज पैक के साथ भी लागू होता है। यानि अगर आपने बंडल पैक नहीं लिया है और केवल स्मार्ट रिचार्ज पैक मौजूद है तो इसके डेटा बेनिफिट उसके साथ भी लागू रहेंगे। अगर मौजूदा प्लान के खत्म होने से पहले ही आपका 15GB डेटा इस्तेमाल कर लिया जाता है तो उसके बाद 50p/mb का चार्ज लागू हो जाता है। 
Advertisement

इस प्लान के साथ आपको एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलता है। प्लान आपको एक्स्ट्रीम मोबाइल पैक (Xstream Mobile Pack) का सब्सक्रिप्शन भी देता है। इसकी वैधता 28 दिनों की होती है। पैक के तहत आपको किसी भी एक Xstream channel चैनल की एक्सेस मिलती है जिस पर आप मनोरंजक कार्यक्रम देख सकते हैं। इस पैक की अधिक जानकारी और एक्स्ट्रीम चैनल की लिस्ट देखने के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.