365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!

कंपनी के 1 साल की वैधता वाले प्रीपेड प्लान कई तरह के बेनिफिट्स पेश करते हैं जिसमें OTT एक्सेस भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मार्च 2026 10:59 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में डेली बेसिस पर भरपूर डेटा है, कॉलिंग है, SMS है।
  • यूजर को डेली बेसिस पर 2.5 GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है।
  • एयरटेल के इस प्लान में यूजर को Unlimited 5G मिलता है।

Airtel अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला धांसू प्लान पेश करती है।

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी के कई प्लान ऐसे हैं जो Jio, Vi, BSNL के प्लान्स के पसीने छुड़ाते हैं। इसी तरह कंपनी के 1 साल की वैधता वाले प्रीपेड प्लान हैं जो बेनिफिट्स भर भरकर देते हैं। आज हम आपको कंपनी के 365 दिनों के वैधता वाले टॉप प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। यह कंपनी का सबसे ज्यादा बेनिफिट्स वाला प्लान है। आइए विस्तार से जानते हैं लेटेस्ट Airtel Prepaid Plan के बारे में। 

Airtel 365 Days Best Plan

Airtel अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला एक धांसू प्लान पेश करती है। यह कंपनी का Truly Unlimited Plan है जो 365 दिनों तक रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है। प्लान में डेली बेसिस पर भरपूर डेटा है, कॉलिंग है, SMS है, और फ्री बेनिफिट्स भी हैं।

Advertisement

Airtel Daily 2.5GB Plan

Bharti Airtel अपने यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाला एक खास प्लान लेकर आती है जिसमें यूजर को डेली बेसिस पर 2.5 GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है। इस प्लान की कीमत 3999 रुपये है। इसे Airtel Thanks App या फिर एयरटेल की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Official Website) से एक्टिवेट करवाया जा सकता है। 

Airtel Rs 3999 Plan Benefits

Airtel का 3999 रुपये का प्लान अपने साथ धांसू बेनिफिट्स लेकर आता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें आपको सालभर तक लोकल/एसटीडी कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इसमें मिलने वाले डेली 2.5GB डेटा की लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होता है। यह 64kbps की स्पीड से चलता रहता है। प्लान में 100 SMS डेली बेसिस पर फ्री मिलते हैं। 

Advertisement

Free JioHotstar

एयरटल का एनुअल प्लान यूजर को 1 साल तक Jiohotstar Mobile सब्सक्रिप्शन देता है। प्लान का यह बेनिफिट 499 रुपये का है। इसमें सब्सक्रिप्शन के दौरान आप लाइव क्रिकेट, मूवी, वेब सीरीज आदि की लाइवस्ट्रीम अपने फोन पर एकदम मुफ्त देख सकते हैं, वो भी पूरे 1 साल तक। 

Adobe Express Premium

Airtel के प्लान में Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। 1 साल तक आप इस बेनिफिट का लाभ उठा सकते हैं। इसकी कीमत 4 हजार रुपये के करीब है। 

Advertisement

Unlimited 5G Data

एयरटेल के इस प्लान में यूजर को Unlimited 5G मिलता है। अगर आपके एरिया में एयरटेल का 5G नेटवर्क है तो अनलिमिटिड 5G आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Advertisement

Free Hellotunes

एयरटेल के इस प्लान में यूजर को कंपनी ने फ्री हेलोट्यून्स का बेनिफिट दिया है। 30 दिनों तक आप किसी हैलोट्यून को फ्री में सेट कर सकते हैं। 

इस तरह से यह प्लान एक कंप्लीट पैकेज बनकर आता है जिसमें आपको डेली डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री 5G, फ्री SMS जैसे बेनिफिट मिलते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.