Airtel ने पेश किया 148 रुपये का नया प्रीपेड रीचार्ज पैक, जानें खासियतें

Airtel की वेबसाइट के मुताबिक, 148 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान अभी आंध्र-प्रदेशन-तेलंगाना और कर्नाटक सर्कल में उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इसे अन्य सर्कल में भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 जुलाई 2019 11:15 IST
ख़ास बातें
  • 148 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को मिलेगा 3 जीबी डेटा
  • प्रीपेड रीचार्ज प्लान अपने साथ एयरटेल टीवी ऐप का एक्सेस लेकर आता है
  • यूज़र्स विंक म्यूजिक के ज़रिए म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा पाएंगे

148 रुपये वाले एयरटेल प्लान की वैधता 28 दिनों की है

Bharti Airtel ने नया 148 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज पेश किया है। इसमें एयरटेल सब्सक्राइबर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी, साथ में 3 जीबी डेटा दिए जाएंगे। देखा जाए तो कंपनी का नया प्रीपेड प्लान इस प्राइस रेंज में एक और विकल्प है। इससे पहले 145 रुपये का रीचार्ज पैक पेश किया गया था। इसमें 145 रुपये का टॉक टाइम और 1 जीबी डेटा दिया जाता है। इस पैक की वैधता 42 दिनों की है। नया रीचार्ज पैक "Special Recharge-STV Combo" का हिस्सा है। 148 रुपये वाले Airtel प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिया जाता है। इसके अलावा Airtel TV ऐप और विंक म्यूजिक का एक्सेस भी मिलता है।

Airtel की वेबसाइट के मुताबिक, 148 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान अभी आंध्र-प्रदेशन-तेलंगाना और कर्नाटक सर्कल में उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इसे अन्य सर्कल में भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, 148 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा है। साथ में हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस भी भेजना संभव है।

इसके अलावा 148 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान अपने साथ एयरटेल टीवी ऐप का एक्सेस लेकर आता है। साथ में यूज़र्स विंक म्यूजिक के ज़रिए म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा पाएंगे।
Advertisement

148 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड रीचार्ज प्लान के बारे में जानकारी सबसे पहले DreamDTH फोरम पर दी गई। हालांकि, Gadgets 360 निजी तौर पर इस प्लान को वैरिफाई कर सकता है।
Advertisement

इससे पहले Airtel ने अपने 1,699 रुपये वाले प्लान में एक बड़ा बदलाव किया था। इसमें कंपनी अब ग्राहकों को 365 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.4 जीबी डेटा देती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Prepaid, Airtel Reharge
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.