COVID-19 महामारी के दौरान Jio के बाद अब Airtel देगी Free डाटा और कॉलिंग ऑफर

Reliance Jio ने अपने बयान में कहा था कि Jio Phone यूज़र्स के लिए हर महीने 300 मिनट फ्री आउटगोइंग की सुविधा सम्पूर्ण कोरोना वायरस महामारी काल तक प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 मई 2021 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 49 रुपये के प्लान में मिलता है 100MB डाटा
  • 79 रुपये के प्लान में 200MB डाटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है
  • Jio ने जियो फोन यूज़र्स के फ्री दी 300 मिनट आउटगोइंग कॉल
देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाकर रख दिया है, जिस वजह से प्रदेश की सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन की स्थित बरकरार रखी है। ठीक उसी तरह टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने लो-इनकम यूज़र्स की मजबूरी व जरूरत को समझते हुए उनके लिए फ्री डाटा व कॉलिंग जैसे ऑफर्स पिछले साल की तरह इस साल फिर लेकर आई हैं। पिछले हफ्ते ही Reliance Jio ने अपने Jio Phone यूज़र्स के लिए हर महीने 300 मिनट फ्री आउटगोइंग कॉल व एक के साथ दूसरा रीचार्स फ्री जैसे ऑफर्स का ऐलान किया था। वहीं, अब Airtel ने अपने लो-इनकम यूज़र्स का ख्याल रखते हुए उनके लिए फ्री डाटा व कॉलिंग बेनेफिट का ऐलान किया है।
 

Airtel ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ऐलान किया कि कोरोना वायरस महामारी के प्रभावित अपने 55 मिलियन लो-इनकम ग्राहकों के लिए 49 रुपये वाला पैक फ्री में उपलब्ध कराएगी। आपको बता दें, एयरटेल के 49 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 100MB डाटा, 38.52 रुपये का टॉक-टाइम प्राप्त होता है। यही नहीं, इसके अलावा, कंपनी ने 79 रुपये के रीचार्ज के साथ डबल बेनेफिट देने का भी ऐलान किया है। बता दें, एयरटेल के 79 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 200MB डाटा, 128, Local/STD/LL @ 60P/min टॉकटाइम प्राप्त होता है।

जैसे कि हमने बताया एयरटेल से पहले जियो ने फ्री कॉलिंग व डबल रीचार्ज जैसे ऑफर पेश किए थे। Reliance Jio ने पिछले शुक्रवार को Jio Phone यूज़र्स के लिए हर महीने 300 मिनट फ्री आउटगोइंग कॉल का ऐलान किया था। इसके अलावा, जियो ने Jio Phone यूज़र्स के लिए buy-one-get-one रीचार्ज सुविधा प्रदान की है, जिसमें एक जियो फोन रिचार्ज पर उसी कीमत का दूसरा रीचार्ज पैक मुफ्त प्राप्त होगा।  

Reliance Jio ने अपने बयान में कहा था कि Jio Phone यूज़र्स के लिए हर महीने 300 मिनट फ्री आउटगोइंग की सुविधा सम्पूर्ण कोरोना वायरस महामारी काल तक प्रदान की जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.