Airtel ने पेश किए 48 रुपये और 98 रुपये वाले 'डेटा' प्लान

Airtel के नए 48 रुपये वाले प्लान में ग्राहक 3 जीबी 3जी या 4जी डेटा पाएंगे। इसकी वैधता 28 दिनों की है। एयरटेल के 98 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 6 जीबी 3जी या 4जी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2019 11:59 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल के दोनों ही रीचार्ज पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं
  • 48 रुपये वाले एयरटेल पैक में सिर्फ डेटा मिलता है
  • 98 रुपये वाले पैक में डेटा के साथ मुफ्त एसएमएस भी दिया जा रहा है
Airtel ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। एयरटेल के दोनों ही नए प्लान डेटा से संबंधित हैं। 48 रुपये और 98 रुपये के प्रीपेड प्लान एयरटेल सब्सक्राइबर्स के लिए हर सर्कल में उपलब्ध हैं। Airtel ने अपनी वेबसाइट पर नए प्लान की उपलब्धता के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। लेकिन ये रीचार्ज पैक थर्ड पार्टी रीचार्ज वेबसाइट और ऐप्स पर लाइव हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि 48 रुपये और 98 रुपये वाले पैक को लॉन्च करने से पहले एयरटेल ने फर्स्ट टाइम यूज़र्स के लिए 248 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया था। 248 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स हर दिन 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा देता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Airtel के नए 48 रुपये वाले प्लान में ग्राहक 3 जीबी 3जी या 4जी डेटा पाएंगे। इसकी वैधता 28 दिनों की है। एयरटेल के 98 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 6 जीबी 3जी या 4जी डेटा मिलेगा। हालांकि, 98 रुपये वाले प्लान में 10 मुफ्त एसएमएस भी दिए जाएंगे। दोनों ही प्लान उन ग्राहकों के लिए हैं जो सस्ते डेटा पैक की चाहत रखते हैं। लेकिन उन्हें बहुत ज़्यादा डेटा नहीं चाहिए।
Advertisement

Airtel के 29 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 520 एमबी 3जी या 4जी डेटा मिलता है। पूरे महीने की वैधता के साथ एयरटेल के पास और कोई प्लान नहीं है। लेकिन Airtel के 92 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 6 जीबी डेटा मिलता है, सात दिनों की वैधता के साथ।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, नए Airtel प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं हैं। इन्हें थर्ड पार्टी ऐप्स की वेबसाइट पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Rs 48 Airtel Plan, Rs 98 Airtel Plan

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.