NCR के 3 और शहरों में पहुंचा Airtel 5G, जानें कौन-कौन से इलाके हुए कनेक्‍ट

Airtel 5G Plus : कंपनी ने कहा कि एयरटेल की 5G सर्विस दिल्ली और गुरुग्राम में पहले से उपलब्ध है। कुल मिलाकर अब दिल्‍ली-एनसीआर के 5 शहर Airtel 5G से जुड़ गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 15:55 IST
ख़ास बातें
  • नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में लॉन्‍च हुई सर्विस
  • दिल्‍ली-गुरुग्राम में पहले ही लॉन्‍च हो गया है एयरटेल 5जी
  • देशभर में फेजवाइज रोलआउट हो रही हैं सेवाएं

Airtel 5G Plus : एयरटेल ने कहा कि जैसे-जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोलआउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5G प्लस की सेवाएं फेजवाइज ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी।

भारत में 5G रोलआउट को लेकर दो टेलिकॉम कंपनियां गंभीर नजर आ रही हैं। जियो (jio) और एयरटेल (Airtel) एक के बाद एक तमाम शहरों में अपनी हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस को लॉन्‍च कर रही हैं। बुधवार को एयरटेल ने एनसीआर के 3 शहरों- नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में अपनी 5G प्‍लस सेवाओं को शुरू करने का ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि एयरटेल की 5G सर्विस दिल्ली और गुरुग्राम में पहले से उपलब्ध है। कुल मिलाकर अब दिल्‍ली-एनसीआर के 5 शहर Airtel 5G से जुड़ गए हैं।  

एयरटेल ने कहा कि जैसे-जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोलआउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5G प्लस  की सेवाएं फेजवाइज ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। कंपनी ने कहा कि यूजर्स, 5G सपोर्ट करने वाली डिवाइस में  बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 5G नेटवर्क का इस्‍तेमाल तब तक कर सकते हैं, जब तक रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाए। यानी बड़े पैमाने पर रोलआट के बाद ही कंपनी 5G प्‍लान्‍स को पेश करेगी। 

भारती एयरटेल की सीईओ दिल्ली-एनसीआर, निधि लौरिया ने कहा कि दिल्ली और गुरुग्राम के बाद नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में एयरटेल 5G प्लस लॉन्च करके वह रोमांचित हैं। इन शहरों में एयरटेल के ग्राहक 20 से 30 गुना ज्‍यादा स्‍पीड पर काम कर सकेंगे। 
 

दिल्ली के इन इलाकों में पहुंचा Airtel 5G प्‍लस

इंडिया गेट, कुतुब मीनार, लाल किला, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, चिड़ियाघर, छतरपुर मंदिर, बंगला साहिब गुरुद्वारा, लोधी गार्डन, कनॉट प्लेस, सफदरजंग एन्क्लेव, हौज खास, सरोजि‍नी नगर, प्रगति मैदान, आरके पुरम, महिपालपुर, चांदनी चौक, द्वारका, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, जहांगीरपुरी, करोल बाग, लाजपत नगर, नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा, पंजाबी बाग, रोहिणी, संगम विहार, विकास पुरी, दिल्ली-6, दिलशाद गार्डन, सीलमपुर, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, सोनिया विहार, खान मार्केट, तिलक नगर, मुखर्जी नगर, कमला नगर, मजनू का टीला, तिमारपुर।
Advertisement
 

नोएडा के इन इलाकों में पहुंचा Airtel 5G प्‍लस

ग्रेटर नोएडा सेक्टर जीटा, डेल्टा, ऑमिक्रॉन, ओमैक्स वंडर मॉल, उद्योग विहार, कुलेसरा, दादरी, नोएडा सेक्टर 2,4,10,11,14,19,16,17,18,22,30,34,40,44 , 45, 47, 49, 57, 62, 82, 83, 93, 99, 102,135,145, नोएडा एक्सटेंशन, क्रॉसिंग रिपब्लिक, परी चौक और नालंदा चौक।
 

गाजियाबाद के इन इलाकों में पहुंचा Airtel 5G प्‍लस

इंदिरापुरम, गौर सिटी, लोनी, विजय नगर, शास्त्री नगर, डासना, सुभाष नगर, गौतम नगर, नेहरू नगर, अमृत नगर, पूर्वी गोकुलपुर, कौशाम्बी।
 

फरीदाबाद के इन इलाकों में पहुंचा Airtel 5G प्‍लस

जवाहर कॉलोनी, बल्लभगढ़, एनआईटी, राजीव कॉलोनी, संजय कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, भारत कॉलोनी, ग्रीन फील्ड, शिव कॉलोनी, अगवानपुर, अहिरवाना चौक, सेक्टर 2,14,16, 17,21डी,24,41,42 , 55,59,62,70,77,78,80,81,84, आईपी कॉलोनी, अजरौंदा, अल्फाला विश्वविद्यालय, ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट और इस्माइलपुर।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.