• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Airtel ने मारी बाजी, सबसे पहले आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में शुरू किया 5G नेटवर्क

Airtel ने मारी बाजी, सबसे पहले आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में शुरू किया 5G नेटवर्क

टेलीकॉम ऑपरेटर की सर्विस पहले से ही लखनऊ और वाराणसी में शुरू हो चुकी है। एयरटेल '5जी प्लस' सर्विस ग्राहकों के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध होंगी क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क को रोलआउट करती जा रही है।

Airtel ने मारी बाजी, सबसे पहले आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में शुरू किया 5G नेटवर्क
ख़ास बातें
  • Airtel ने आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में 5G शुरू किया है।
  • टेलीकॉम ऑपरेटर की सर्विस पहले से ही लखनऊ और वाराणसी में शुरू हो चुकी है।
  • Airtel 5G को पहले हरियाणा के हिसार और रोहतक में शुरू किया था।
विज्ञापन
देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में 5G सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। टेलीकॉम ऑपरेटर की सर्विस पहले से ही लखनऊ और वाराणसी में शुरू हो चुकी है। एयरटेल '5जी प्लस' सर्विस ग्राहकों के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध होंगी क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क को रोलआउट करती जा रही है।

ऐसे में 5जी सपोर्ट वाले फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का लाभ ले सकते हैं, हालांकि यह जब तक कि रोलआउट बड़े स्तर पर नहीं हो जाता है।

कंपनी के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीईओ सोवन मुखर्जी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि "इन 5 शहरों में एयरटेल के ग्राहक अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का एक्सपीरियंस कर सकते हैं और मौजूदा 4जी स्पीड के मुकाबले में 20-30 गुना ज्यादा तेज स्पीड का अनुभव ले सकते हैं। हम पूरे शहर में सर्विस लगाने की प्रक्रिया में हैं, जिससे यूजर्स हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फास्ट फोटो अपलोड करना समेत सुपरफास्ट एक्सेस का लाभ ले सकते हैं।"

बीते हफ्ते देश के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर ने ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला में 5G नेटवर्क सर्विस शुरू की हैं। कंपनी ने कहा कि उसने भुवनेश्वर में कलिंगा और राउरकेला में बिरसा मुंडा स्टेडियम में अल्ट्राफास्ट 5जी सर्विस को शुरू किया है जो आगामी पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत कर रहे हैं।

इस बीच Airtel की 5G सर्विस को पहले इस महीने के शुरू में हरियाणा के हिसार और रोहतक में शुरू किया गया था। टेलीकॉम दिग्गज ने यह भी कहा कि 5G इनेबल डिवाइस वाले यूजर्स को बिना कुछ एक्स्ट्रा भुगतान किए हाई-स्पीड Airtel 5G नेटवर्क का एक्सीपीरियंस मिलेगा। यह सिर्फ तब तक है जब तक 5G सर्विस का रोलआउट बड़े स्तर पर नहीं होता।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, 5G Plus, Jio, Vodafone Idea
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »