अब बंगाल के 16 शहरों में आया Airtel का 5G, यहां जानें सबकुछ

एयरटेल ग्राहक अब बेरहामपुर, ओल्ड मालदा, रायगंज, दुर्गापुर, बालुरघाट, अलीपुरद्वार, दिनहाटा, आसनसोल, बर्धमान, कोच बिहार में Airtel 5G Plus सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 फरवरी 2023 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने पश्चिम बंगाल में अपनी 5G सर्विस का विस्तार किया है।
  • पश्चिम बंगाल के 16 शहरों में Airtel 5G Plus सर्विस को शुरू किया है।
  • Airtel 5G Plus इस्तेमाल करने के लिए अतिरिक्त पैसे देने की जरूरत नहीं है।

Airtel ने पश्चिम बंगाल में अपनी 5G सर्विस का विस्तार किया है।

Photo Credit: Airtel

Airtel ने पश्चिम बंगाल में अपनी 5G सर्विस का विस्तार किया है। टेलीकॉम कंपनी ने पश्चिम बंगाल के 16 शहरों में Airtel 5G Plus सर्विस को शुरू किया है। एयरटेल ग्राहक अब बेरहामपुर, ओल्ड मालदा, रायगंज, दुर्गापुर, बालुरघाट, अलीपुरद्वार, दिनहाटा, आसनसोल, बर्धमान, कोच बिहार, मेदिनीपुर, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, इस्लामपुर और खड़गपुर में Airtel 5G Plus सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं Airtel 5G Plus सर्विस सिलीगुड़ी में पहले से ही उपलब्ध है।

5G सपोर्टेड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले Airtel यूजर्स इन स्थानों पर Airtel 5G Plus सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि उन्हें 5G सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं है। एयरटेल ग्राहक अपने मौजूदा 4जी सिम कार्ड पर इसकी 5जी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में टेलीकॉम ऑपरेटर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 5G सर्विस प्रदान कर रहा है। इसलिए यूजर्स को Airtel 5G Plus का इस्तेमाल करने के लिए अतिरिक्त पैसे देने की जरूरत नहीं है।

Bharti Airtel वेस्ट बंगाल के सीईओ अयान सरकार ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “मैं बेरहामपुर, ओल्ड मालदा, रायगंज, दुर्गापुर, बालुरघाट, अलीपुरद्वार, दिनहाटा, आसनसोल, बर्धमान, कोच बिहार, मेदिनीपुर, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, इस्लामपुर और खड़गपुर में एयरटेल 5जी प्लस लॉन्च करते हुए खुश हूं। अब एयरटेल ग्राहक इन 16 शहरों में अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।  मौजूदा 4जी स्पीड के मुकाबले में 20-30 गुना तेज स्पीड का लाभ ले सकते हैं। हम सभी शहरों को फास्ट इंटरनेट प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों को हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग और इंस्टेंट फोटो अपलोडिंग समेत काफी कुछ करने का आनंद मिल सकता है।

5 सर्विस की उपलब्धता को कैसे करें चेक
Advertisement
Airtel यूजर्स Airtel थैंक्स ऐप की मदद से अपने क्षेत्र में 5G सर्विस की उपलब्धता को चेक कर सकते हैं। अपने क्षेत्र में 5G सर्विस की उपलब्धता को जांच करने के लिए सबसे पहले तो आपके पास 5G सपोर्ट करने वाला फोन होना जरूरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel 5G Plus, Airtel 5G, 5G Internet, West Bengal

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.