अब आइडिया प्रीपेड यूज़र की कॉल दरें भी प्रति सेकेंड के आधार पर

अब आइडिया प्रीपेड यूज़र की कॉल दरें भी प्रति सेकेंड के आधार पर
विज्ञापन
देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी आइडिया सेल्युलर ने गुरुवार को कहा कि वह अपने 15 लाख प्रीपेड ग्राहकों को प्रति सैकेंड बिलिंग (पीएसबी) योजना से जोड़ रही है। कंपनी के 16.6 करोड़ ग्राहकों में से 15.7 करोड़ प्रीपेड ग्राहक हैं।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "आइडिया के 15 लाख प्रीपेड ग्राहकों को अगले 30 दिनों में पीएसबी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। ये ग्राहक अभी प्रति मिनट बिलिंग योजना पर हैं।"

कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी शशि शंकर ने कहा, "हम हमेशा ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए उन्हें विकल्प और सुविधा देते हैं। इसलिए हम अब तक हम उन्हें पीएमबी और पीएसबी दोनों विकल्प देते रहे हैं। अब आगे हमारे सभी 15.7 करोड़ मौजूदा और भावी प्रीपेड उपयोगकर्ताओं के लिए यह साधारण तौर पर यह पीएसबी ही रहेगा।"

कंपनी ने 2014-15 में स्पेक्ट्रम खर्च छोड़कर 4,050 करोड़ रुपये खर्च किया और उसने इसे 2015-16 के लिए बढ़ाकर 6,000-6,500 करोड़ रुपये किया है।

गौरतलब है कि इस हफ्ते ही एयरटेल ने भी देश में अपने सभी प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए कॉल दरें प्रति सेकेंड के आधार पर तय करने का फैसला किया था। कंपनी इसके जरिए यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यूज़र सिर्फ नेटवर्क इस्तेमाल किए गए वक्त का ही पैसा चुकाएं। कंपनी का यह फैसला टेलीकॉम नियामक ट्राई की उन कोशिशों के बीच आया है जब यह जानने की कोशिश हो रही है कि कहीं टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को कॉल ड्रॉप से फायदा तो नहीं हो रहा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »