1Gbps तक स्पीड के साथ मुफ्त Netflix, Prime Video, ZEE5 एक्सेस: ACT Fibernet के नए प्लान अब Rs 499 से शुरू!

ACT Fibernet ने अपने सभी 30+ ऑपरेटिंग सिटीज में ब्रॉडबैंड प्लान्स का बड़ा रिवैम्प कर दिया है। ACT के नए प्लान्स अब 499 रुपये से शुरू होते हैं, जिसमें 50Mbps स्पीड का Pure Speed प्लान शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 20:40 IST
ख़ास बातें
  • ACT SmartWiFi प्लान्स 499 रुपये से शुरू, 1Gbps तक स्पीड
  • नए एंटरटेनमेंट पैक्स में Netflix, Prime Lite, ZEE5 जैसे OTT शामिल
  • 30+ शहरों में अपडेटेड ब्रॉडबैंड पोर्टफोलियो, Mesh WiFi और AI स्मार्ट फीचर

Photo Credit: ACT Fibernet

ACT Fibernet ने अपने सभी 30+ ऑपरेटिंग सिटीज में ब्रॉडबैंड प्लान्स का बड़ा रिवैम्प कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह नया पोर्टफोलियो उन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें अलग-अलग बजट और अलग तरह की कनेक्टिविटी सॉल्यूशन्स की जरूरत होती है। नए स्ट्रक्चर का फोकस ACT SmartWiFi एक्सपीरियंस पर है, जो कंपनी की नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी है और बड़े घरों में भी लगातार हाई-स्पीड इंटरनेट देने के लिए डिजाइन की गई है। Metro सिटीज जैसे दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद सहित कई उभरती मार्केट्स से मिली यूजर इनसाइट्स के आधार पर नया पोर्टफोलियो तैयार किया गया है।

ACT के नए प्लान्स अब 499 रुपये से शुरू होते हैं, जिसमें 50Mbps स्पीड का Pure Speed प्लान शामिल है। कंपनी ने इन प्लान्स को स्टेप-बाय-स्टेप स्केल किया है और टॉप-टीयर ऑप्शन 1Gbps स्पीड के साथ आता है, जिसकी कीमत 1999 रुपये है और यह मेश-इनेबल्ड कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, डिजिटल एंटरटेनमेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए ACT ने तीन नए एंटरटेनमेंट पैक्स भी लॉन्च किए हैं। ये पैक्स उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो लगातार वेब सीरीज, मूवीज या लाइव टीवी स्ट्रीम करते हैं।

Advertisement

इन नए प्लान्स में OTT कंटेंट को मुख्य फीचर के तौर पर जोड़ा गया है। यूजर्स Netflix, JioHotstar, Amazon Prime Video (Prime Lite), ZEE5, SonyLIV, SunNXT जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का भी एक्सेस पा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसका AI-पावर्ड ACT SmartWiFi बड़े घरों में एक यूनिफाइड Wi-Fi नेटवर्क बनाता है, जो यूजर की जरूरतों के हिसाब से स्पीड और कनेक्शन को एडजस्ट करता है। Mesh टेक्नोलॉजी के साथ इसे और मजबूत किया जा सकता है।

नए प्लान्स आज से सभी ACT Fibernet यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं और ग्राहक इन्हें कंपनी की वेबसाइट actcorp.in पर जाकर देख सकते हैं। अलग-अलग शहरों के वैल्यू-पैक प्राइसिंग भी जारी की गई है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में वैल्यू पैक 749 रुपये से शुरू होता है। हैदराबाद में 798 रुपये, विजयवाड़ा में 778 रुपये, पुणे में 848 रुपये, जबकि होसुर और तुमकुर जैसे शहरों में यह 650-899 रुपये के बीच उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Act, ACT Fibernet, ACT Fibernet Plans
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.