5G in India: भारत में 6G सर्विस की तैयारी शुरू, अगले महीने शुरू हो रही है 5G सर्विस!

1 अगस्त को हुई दूरसंचार स्पेक्ट्रम की भारत की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिकॉर्ड 1,59,100 करोड़ रुपये की बोलियां लगी थी, जिसमें मुकेश अंबानी की Jio ने 88,078 करोड़ रुपये की बोली के साथ बेचे गए सभी एयरवेव्स के लगभग आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया। 

5G in India: भारत में 6G सर्विस की तैयारी शुरू, अगले महीने शुरू हो रही है 5G सर्विस!

1 अगस्त को दूरसंचार स्पेक्ट्रम की भारत की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी हुई थी

ख़ास बातें
  • लगभग एक महीने में देश में 5G मोबाइल सेवाएं शुरू हो जाएंगी
  • स्वदेशी 6G स्टैक के विकास के लिए एक ग्रुप की भी स्थापना हुई
  • स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिकॉर्ड 1,59,100 करोड़ रुपये की बोलियां लगी थी
विज्ञापन
भारत में 5G का इंतजार जोरो से हो रहा है और अब ऐसा प्रतीत होता है कि यह इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने सोमवार को यह बताया कि हाई-स्पीड 5G सर्विस लगभग एक महीने में शुरू होने की उम्मीद है। एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के लिए इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन के क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम (RSF) उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि भारत इस साल के अंत तक 5G सर्विस के लिए स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित 5जी दूरसंचार गियर तैनात कर सकता है।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, इवेंट में चौहान ने कहा, "लगभग एक महीने में, देश में 5G मोबाइल सेवाएं शुरू हो जाएंगी, जिसका सभी क्षेत्रों के विकास पर गुणक प्रभाव पड़ेगा। एक 6G टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप भी स्थापित किया गया है, जो स्वदेशी 6G स्टैक के विकास की दिशा में काम कर रहा है।"

रिपोर्ट कहती है कि चौहान के अनुसार, सरकार स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित एडवांस दूरसंचार प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दे रही है, और इसके चलते भारत में आज एक मजबूत घरेलू 5G मोबाइल कम्युनिकेशन इकोसिस्टम है। उन्होंने कहा, "हमने पूरी तरह से स्वदेशी 5G टेस्ट बेड विकसित किया है, जो 5G नेटवर्क एलिमेंट की टेस्टिंग की सुविधा प्रदान करेगा। इस वर्ष के अंत तक, हम भारत में 5G नेटवर्क को रोल आउट करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित 5G स्टैक को देखने की संभावना रखते हैं।"

1 अगस्त को हुई दूरसंचार स्पेक्ट्रम की भारत की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिकॉर्ड 1,59,100 करोड़ रुपये की बोलियां लगी थी, जिसमें मुकेश अंबानी की Jio ने 88,078 करोड़ रुपये की बोली के साथ बेचे गए सभी एयरवेव्स के लगभग आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया। 

कहा जा रहा है कि 5G में 4G की तुलना में लगभग 10 गुना तेज डेटा स्पीड मिल सकती है। दुनिया भर में इस नेक्‍स्‍ट जेन नेटवर्क को सेल्फ-ड्राइविंग कारों और आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती टेक्‍नॉलजी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G, 5G in India, 5G Launch Date, 5G Launch Date in India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »