इस महीने तक देश के हर गांव में पहुंचेगा 4G! जानें सरकार का मास्टरप्लान

सरकार ने दावा किया है कि जून 2026 तक भारत के सभी ग्रामीण इलाकों में 4G नेटवर्क की पहुंच होगी। BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क और डिजिटल इंडिया विजन के तहत यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 19:48 IST
ख़ास बातें
  • जून 2026 तक सभी ग्रामीण इलाकों में 4G नेटवर्क
  • BSNL की करीब एक लाख 4G साइट्स हो चुकी हैं लाइव
  • स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर आधारित है BSNL का 4G नेटवर्क

सरकार का दावा, जून 2026 तक हर गांव में पहुंचेगा 4G नेटवर्क

भारत में 4G नेटवर्क कवरेज को लेकर सरकार की तरफ से बड़ा दावा सामने आया है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जून 2026 तक देश के सभी ग्रामीण इलाकों में 4G नेटवर्क की पहुंच सुनिश्चित कर दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, यह कदम न सिर्फ कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा बल्कि नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन को भी और रफ्तार देगा। भारत में 120 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं और हर गांव तक 4G पहुंचने से डिजिटल सर्विसेज का दायरा काफी बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित (via ET Telecom) करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही। यह इलाका गुना लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। अपने संबोधन में सिंधिया ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है और 4G नेटवर्क का गांव-गांव तक पहुंचना इसी विकास का हिस्सा है। उन्होंने साफ कहा कि जून 2026 तक भारत का कोई भी गांव 4G कनेक्टिविटी से वंचित नहीं रहेगा।

बता दें कि पिछले महीने सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 3G सर्विस को जल्द बंद किए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई थी। BSNL की लगभग एक लाख 4G साइट्स लाइव हो चुकी हैं। कंपनी की 3G सर्विस उन क्षेत्रों से हटाया जा सकता है जहां 4G नेटवर्क लॉन्च किया जा चुका है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि BSNL की योजना ZTE जैसी चाइनीज टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर्स के साथ अपने एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स को भी समाप्त करने की है।

केंद्र सरकार ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को चाइनीज इक्विपमेंट मेकर्स को उनके नेटवर्क से हटाने के लिए कहा था। BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.