टैबलेट के अंदर Unisoc T310 प्रोसेसर लगा है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 पर रन करता है।
ZTE nubia PAD SE में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह IPS पैनल के साथ आता है।
Photo Credit: ZTE
ZTE की ओर से nubia PAD SE को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट टैबलेट है। इसमें 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट के अंदर Unisoc T310 प्रोसेसर लगा है। इस डिवाइस में 6500mAh की बैटरी लगी हुई है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 पर रन करता है। टैबलेट में डुअल बैंड Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है। यह Bluetooth 5.0 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा टैबलेट में कई अन्य विशेष फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास बातें विस्तार से।
ZTE nubia PAD SE को कंपनी ने मलेशिया में पेश किया है। इसकी कीमत को कंपनी ने अभी पर्दे में रखा है। इसके स्पेसिफिकेशंस इशारा करते हैं कि यह एक बजट टैबलेट है। टैबलेट ग्रे कलर में दिखाया गया है। कंपनी इसके साथ में कीबोर्ड, प्रोटेक्टिव केस, और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी दे रही है। टैबलेट को अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
ZTE nubia PAD SE में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह IPS पैनल के साथ आता है। डिस्प्ले 1,280 x 800 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वाड-कोर चिपसेट लगा है जो कि Unisoc T310 चिप के रूप में आता है। इसे 2.0GHz की अधिकतम स्पीड पर क्लॉक किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें PowerVR GE8300 GPU लगा है। इनके साथ कंपनी ने 4GB रैम दी है। यह 4GB तक वर्चुअली एक्सपेंड हो सकती है। स्टोरेज 128GB की है। मैमोरी कार्ड का स्लॉट भी टैबलेट में मौजूद है।
यह टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करता है। इसमें 4G LTE का सपोर्ट है। अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 और USB टाइप-C का सपोर्ट मिल जाता है। टैबलेट में कंपनी ने फेस रिक्गनिशन फीचर भी दिया है। यह साउंड के लिए डुअल स्पीकर्स से लैस होकर आता है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 8MP का कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में इसके अंदर 5MP का कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो यह 6500mAh बैटरी से लैस होकर आता है। चार्जिंग के बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। टैबलेट के डाइमेंशन 241.6 x 160.4 x 8.9mm हैं, और इसका वजन 547.5 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी