Xiaomi Pad 7 टैबलेट सीरीज में होगी 24GB रैम, OLED डिस्प्ले, 120W फास्ट चार्जिंग!

Xiaomi Pad 7 सीरीज में कंपनी 10,000mAh तक बैटरी कैपिसिटी दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 सितंबर 2024 12:20 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 24GB रैम दी जा सकती है।
  • इसमें 120W फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है।
  • Xiaomi Pad 7 सीरीज में कंपनी 10,000mAh तक बैटरी कैपिसिटी दे सकती है।

Xiaomi Pad 6 टैबलेट 11 इंच के 2.8K IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi जल्द ही अपना नया OLED टैबलेट लॉन्च कर सकती है जिसमें 24GB रैम, 120W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। खबर है कि कंपनी इस टैबलेट को अपकमिंग सीरीज Xiaomi Pad 7 के तहत पेश कर सकती है। Xiaomi Pad 7 टैबलेट सीरीज के अक्टूबर में लॉन्च होने की संभावना जताई गई है। इस टैबलेट को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं इसके डिटेल्स। 

Xiaomi Pad 7 टैबलेट सीरीज का लॉन्च अक्टूबर महीने में देखने को मिल सकता है। कंपनी सीरीज में धांसू स्पेसिफिकेशंस वाले डिवासेज पेश कर सकती है। चीन से पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने सीरीज के टैबलेट्स के बारे में खुलासा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज में तीन टैबलेट मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। इनमें से दो टैबलेट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आ सकते हैं। जिनमें LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इनका स्क्रीन साइज 11 इंच से लेकर 12 इंच तक हो सकता है। 

शाओमी की अपकमिंग टैबलेट सीरीज में तीसरा मॉडल खास होने वाला है। इस टैबलेट में 11 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह Snapdragon 8 सीरीज के चिपसेट से ही लैस बताया गया है। कयास है कि इसमें Snapdragon 8 Gen 2 या Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। टैबलेट में 24GB रैम दी जा सकती है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। 

Xiaomi Pad 7 सीरीज में कंपनी 10,000mAh तक बैटरी कैपिसिटी दे सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इनमें HyperOS 2.0 देखने को मिल सकता है। इनके डिजाइन को लेकर भी टिप्स्टर ने इशारा दिया है। Xiaomi Pad 6 सीरीज से प्रेरित डिजाइन इन अपकमिंग टैबलेट्स में देखने को मिल सकता है। Xiaomi Pad 6 टैबलेट 11 इंच के 2.8K IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। डिवाइस में Snapdragon 870 SoC दिया गया है और 8GB तक रैम मिलती है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

साउंड के लिए यह क्वाड स्पीकर के साथ आता है और Dolby Atmos भी इसमें सपोर्टेड है। Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, और USB Type-C कनेक्टिविटी वाला यह टैबलेट कीबोर्ड और स्मार्ट पेन को भी सपोर्ट करता है। इसमें 8,840mAh की बैटरी है जो कि 2 दिन तक पावर बैकअप दे सकती है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dolby Vision, Dolby Atmos support
  • Quad-speaker setup sounds good
  • Smooth performance
  • Clean software with productivity-focused features
  • All-day battery life
  • Useful optional accessories
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • No cellular option
  • Battery life could have been better
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2880x1880 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.