Xiaomi Pad 7 Pro के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, एक नया OLED टैबलेट भी बना रही है कंपनी!

टिप्सटर ने अपने इस पोस्ट में आखिर में यह इशारा भी दिया है कि Xiaomi एक OLED टैबलेट मॉडल पर भी काम कर रही है, जो नए Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस हो सकता है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 19:47 IST
ख़ास बातें
  • एक चीन के टिप्सटर ने लीक किए अपकमिंग Xiaomi Pad 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
  • अपकमिंग टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करेगा
  • इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस 10-इंच साइज से बड़ा डिस्प्ले होगा

Xiaomi Pad 6 Pro को चीन में पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था

Xiaomi Pad 7 Pro के इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है, जो Pad 6 Pro का सक्सेसर हो सकता है। इसे लेकर पिछले कुछ समय में कई लीक्स देखने को मिल चुके हैं, जिनमें अपकमिंग शाओमी टैबलेट के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थीं। अब, एक बार फिर चीन के एक पॉपुलर टिप्सटर के जरिए Xiaomi Pad 7 Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। इतना ही नहीं, यह भी इशारा किया गया है कि Xiaomi एक अन्य OLED टैबलेट पर भी काम कर रही है।

जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स को Weibo पर एक पोस्ट के जरिए लीक किया है। अपने पोस्ट में टिप्सटर ने बताया कि अपकमिंग टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करेगा और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस बड़ा डिस्प्ले होगा। सटीक साइज बताए बिना, टिपस्टर ने कहा है कि इसका साइज इंटरनेट पर अफवाहों में रहे 10-इंच साइज से बड़ा होगा।

यह भी दावा किया गया है कि Xiaomi Pad 7 सीरीज के बेस मॉडल में Xiaomi फ्लैगशिप, यानी वर्तमान में Xiaomi 14 सीरीज के समान कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। हालांकि, कैमरा सिस्टम को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। टैबलेट के Android 14 OS पर आधारित HyperOS के साथ आने की बात कही गई है। 

इससे पहले के लीक्स में दावा किया गया है कि Xiaomi 7 Pro में 10,000mAh बैटरी होगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह एक बड़ा अपग्रेड है, यह देखते हुए कि Xiaomi Pad 6 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 8,600mAh की बैटरी है।
Advertisement

इतना ही नहीं, टिप्सटर ने अपने इस पोस्ट में आखिर में यह इशारा भी दिया है कि Xiaomi एक OLED टैबलेट मॉडल पर भी काम कर रही है, जो नए Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.