144Hz डिस्प्ले और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी Xiaomi Pad 6 सीरीज, कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी रह जाएंगे पीछे

पैड 6 सीरीज में 144Hz LTPO डिस्प्ले, पावरफुल स्पीकर और टैबलेट के लिए MIUI का एक नया वर्जन आने की भी उम्मीद है। अगर अफवाहें सच होती हैं तो आने वाला टैबलेट मिड-रेंज और फ्लैगशिप टियर में बेस्ट फॉर मनी प्रपोजल साबित हो सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2022 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 6 मीडियाटेक और क्वालकॉम दो प्रोसेसर वेरिएंट में आएंगे।
  • पैड 6 सीरीज में 144Hz LTPO डिस्प्ले मिलेगी।
  • टैबलेट के लिए MIUI का एक नया वर्जन आने की भी उम्मीद है।

Photo Credit: Xiaomi

टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने बीते साल Mi Pad 5 को कई मार्केट्स में लॉन्च किया था जो कि कई बाजारो में ​​Xiaomi Pad 5 के नाम से भी जाना जाता है। वैसे इस टैबलेट की अलग-अलग कीमत है और मिड-रेंज फीचर्स के साथ 120Hz डिस्प्ले जैसे स्पेसिफिकेशंस दिए जाते हैं। अब ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी शाओमी पेड 6 सीरीज पर काम कर रही है। EEC लिस्टिंग से साफ होता है कि कंपनी Xiaomi Pad 6 सीरीज से संबंधित एक नए टैबलेट पर काम कर रही है। आइए इन टैबलेट के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

हाल ही में 91mobiles की रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि नेक्स्ट जनरेशन के लिए 4 टैबलेट पेश किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन टैबलेट में 4 मॉडल नंबर L81, L81A, L82, और L83 होंगे जो कि Xiaomi Pad 6, Pad 6 Pro, Pad 6 Pro 5G और एक Redmi टैबलेट के हिसाब से होंगे। पैड 6 सीरीज में मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट पर ध्यान दिया जाएगा, वहीं कंपनी किफायती कीमत के साथ Redmi टैबलेट लाएगी।
Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि ये टैबलेट मीडियाटेक और क्वालकॉम दोनों से संबंधित दो प्रोसेसर वेरिएंट में मिलेंगे। मगर वर्तमान में यह साफ नहीं है कि किस रीजन में यह मिलेगा, अगर दोनों एसओसी वेरिएंट नहीं हैं। टॉप-एंड मॉडल Xiaomi Pad 6 Pro 5G में  Snapdragon 8+ Gen 1 और Dimensity 9000 SoC के साथ आने की संभावना है।

इसके अलावा रिपोर्ट से साफ होता है कि आने वाले टैबलेट की फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी वायर्ड कनेक्शन पर वर्तमान-जीन 67W से 120W तक बढ़ेगी। पैड 6 सीरीज में 144Hz LTPO डिस्प्ले, पावरफुल स्पीकर और टैबलेट के लिए MIUI का एक नया वर्जन आने की भी उम्मीद है। अगर अफवाहें सच होती हैं तो आने वाला टैबलेट मिड-रेंज और फ्लैगशिप टियर में बेस्ट फॉर मनी प्रपोजल साबित हो सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि Xiaomi टैबलेट की नेक्स्ट जनरेशन अगस्त 2022 में आने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Pad 6, Mi Pad 5, Xiaomi Pad 5

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.