Xiaomi Pad 6 के साथ मिलेगा स्मार्टपेन, कीबोर्ड और बैक कवर! कंपनी का बंडल ऑफर, जानें सबकुछ

इसके साथ मिलने वाला Xiaomi Smart Pen सेकंड जेनरेशन का है। जबकि कीबोर्ड में 64 की दी गई हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2023 18:24 IST
ख़ास बातें
  • इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • इसके साथ मिलने वाला Xiaomi Smart Pen सेकंड जेनरेशन का है।
  • Xiaomi Pad 6 की सेल 21 जून से शुरू होने वाली है।

Xiaomi Pad 6 की सेल 21 जून से शुरू होने वाली है। इसे Amazon से खरीदा जा सकेगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 6 भारत में हाल ही में पेश किया गया है। यह कंपनी का मिडरेंज लेटेस्ट टैबलेट है। इसमें 11 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट Qualcomm Snapdragon 870 SoC से लैस होकर आता है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सस्ते में फीचर्स से भरपूर टैब चाहने वालों को ध्यान में रखकर इसे मार्केट में पेश किया गया है। लेकिन अब कंपनी ने इसके साथ कई और एक्सेसरीज को जोड़ दिया है। आइए आपको डिटेल में बताते हैं। 

Xiaomi Pad 6 की सेल 21 जून से शुरू होने वाली है। इसे Amazon से खरीदा जा सकेगा। इसके साथ कंपनी अब कई तरह की एक्सेसरीज दे रही है। फोनएरेना की रिपोर्ट के अनुसार, इसके साथ आपको एक स्मार्टपेन, एक कीबोर्ड और बैक कवर भी दिया जा रहा है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि ये सब फ्री है या इसकी कोई कीमत होगी। तो आपको बता दें कि शाओमी पैड 6 के साथ बंडल होकर आने वाले स्मार्टपेन और कीबोर्ड के साथ इसकी कीमत 6 जीबी रैम वेरिएंट के लिए 34,997 रुपये हो जाती है। जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट के लिए तब इसका प्राइस 36,997 रुपये हो जाता है। 

इसके साथ मिलने वाला Xiaomi Smart Pen सेकंड जेनरेशन का है। जबकि कीबोर्ड में 64 की दी गई हैं। लो लाइट में भी यह इस्तेमाल करने में आसान होगा, ऐसा कहा गया है। इसमें रिफ्लेक्टिव की दी गई हैं, लेकिन बैकलाइट फीचर नहीं है। स्मार्टपेन और कीबोर्ड को एक तरह के बंडल ऑफर में एकसाथ रखा गया है। 

इसके बाद बंडल ऑफर में स्मार्ट पेन के साथ बैक कवर भी शामिल किया गया है। अगर इस बैंडल पैक को आप लेते हैं तो 31,497 रुपये की कीमत चुकानी होगी। यह अधिकतम 33,497 तक निर्धारित की गई है। अगर सिर्फ बैक कवर वाला ऑप्शन चुनते हैं तो यह टैबलेट फिर 25,498 रुपये में आप खरीद सकते हैं। जबकि टॉप वेरिएंट 27,498 रुपये में खरीदा जा सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dolby Vision, Dolby Atmos support
  • Quad-speaker setup sounds good
  • Smooth performance
  • Clean software with productivity-focused features
  • All-day battery life
  • Useful optional accessories
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • No cellular option
  • Battery life could have been better
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2880x1880 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.