Vivo Pad Air हुआ 12GB RAM, 8500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Pad Air में 11.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2.8K पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Pad Air के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 है।
  • Vivo Pad Air में 11.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Pad Air में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

Vivo Pad Air में 11.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: JD.com

Vivo ने बीते हफ्ते चीनी बाजार में Vivo Pad Air पेश किया था। आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Pad Air की कीमत और उपलब्धता की जानकारी प्रदान की है। यहां हम आपको वीवो पैड एयर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Pad Air की कीमत


कीमत की बात करें तो Vivo Pad Air के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,708 रुपये) है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,010 रुपये) है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,464 रुपये) है। और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,917 रुपये)है। यह टैबलेट फ्री ब्लू, ब्रेव पावर और इजी सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Pad Air चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 18 अगस्त से शुरू होगी। फिलहाल, चीन के बाहर इस टैबलेट की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


Vivo Pad Air के स्पेसिफिकेशंस


Vivo Pad Air में 11.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2.8K पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। Vivo Pad Air में 8,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ आता है। इस टैबलेट में 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  Vivo Pad Air, Vivo Pencil 2 स्टाइलस का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के मामले में यह टैबलेट 5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। टैबलेट का रियर शेल मैटल से तैयार किया गया है। टैबलेट की मोटाई 6.67mm और वजन 530 ग्राम है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.