Vivo Pad 3 Pro टैबलेट 11,500mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo Pad 3 Pro के प्री-रजिस्ट्रेशन आज, 26 मार्च से शुरू हो चुके हैं और सेल 3 अप्रैल को शुरू होगी। डिवाइस को ग्रे, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo टैबलेट को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है
  • Pad 3 Pro के प्री-रजिस्ट्रेशन आज, 26 मार्च से शुरू हो चुके हैं
  • नए टैबलेट के साथ स्मार्ट कीबोर्ड को अलग से लॉन्च किया गया है
Vivo Pad 3 Pro  को मंगलवार, 26 मार्च को चीन में लॉन्च किया गया। फिलहाल कंपनी ने इसके वेनिला वेरिएंट को घोषित नहीं किया है और ना ही अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी सामने आई है। Vivo Pad 3 Pro Android टैबलेट MediaTek Dimensity 9300 SoC पर काम करता है, जिसे 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB UFS 4 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 66W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 11,500mAh बैटरी मिलती है। इसकी एक खासियत इसका 13-इंच डिस्प्ले है, जो 3.1K पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है और 144Hz तक रिफ्रेश रेट व 900 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है।
 

Vivo Pad 3 Pro की कीमत, उपलब्धता

Vivo टैबलेट को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 2,999 (करीब 35,000 रुपये) है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: CNY 3,299 (करीब 38,600 रुपये) और CNY 3,599 (करीब 42,100 रुपये) है। टॉप-एंड 16GB + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (करीब 46,800 रुपये) है।
Advertisement

Vivo के अनुसार, Pad 3 Pro के प्री-रजिस्ट्रेशन आज, 26 मार्च से शुरू हो चुके हैं और सेल 3 अप्रैल को शुरू होगी। डिवाइस को ग्रे, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Vivo ने टैबलेट के साथ Keyboard अलग से लॉन्च किया है, जिसकी कीमत CNY 599 (करीब 7,000 रुपये) रखी गई है।
 

Vivo Pad 3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo के Pad 3 Pro टैबलेट में 13-इंच (3.1K पिक्सल रिजॉल्यूशन) डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 900 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। यह P3 कलर गैमट और HDR10 को भी सपोर्ट करता है। टैबलेट MediaTek Dimensity 9300 SoC पर काम करता है। इसमें रियर में एक 13-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 8-मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है।
Advertisement

टैबलेट 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB UFS 4 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। यह Android-बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। टैबलेट में 3D पैनोरेमिक साउंड के साथ आठ-स्पीकर्स का सिस्टम मिलता है। वीवो ने Pad 3 Pro के साथ Vivo Pencil 2 और कीबोर्ड सपोर्ट भी मिलता है।

Pad 3 Pro टैबलेट में 11,500mAh की बैटरी है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 66W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें हीटिंग को कम से कम रखने के लिए वेपर कूलिंग चेंबर भी दिया गया है। यह WiFi-7 और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इसमें NFC सपोर्ट भी मौजूद है। टैबलेट का वजन 678.9 ग्राम है और साइज 289.56 x 198.32 x 6.64mm है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9300 SoC

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2064x3096 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

11500 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  4. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  5. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  6. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  7. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  8. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  9. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.