Teclast का सस्ता टैबलेट T60 Plus 16GB तक रैम, 8000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Teclast T60 Plus टैबलेट में MediaTek Helio G88 चिपसेट लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2024 11:57 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 8000mAh की बैटरी है।
  • कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।
  • टैबलेट में 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट भी मिलता है।

Teclast T60 Plus टैबलेट 12 इंच IPS डिस्प्ले से लैस है।

Photo Credit: Teclast

Teclast ने अपना नया टैबलेट Teclast T60 Plus लॉन्च किया है। यह 12 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किया गया है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। एंड्रॉयड 14 पर रन करने वाला यह टैबलेट 8000mAh बैटरी से लैस है। इसमें 6 जीबी रैम मिलती है जिसे 10 जीबी और बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में MediaTek Helio G88 चिपसेट लगा है और इसके साथ कंपनी ने 128 जीबी की इंटरनल ऑनबोर्ड स्टोरेज दी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Teclast T60 Plus price

Teclast T60 Plus की कीमत 129 डॉलर (लगभग 10,800 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, AliExpress जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Teclast T60 Plus specifications

Teclast T60 Plus टैबलेट 12 इंच IPS डिस्प्ले से लैस है। डिवाइस में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 330 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है और 2000×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 92% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो इसमें स्लिम बेजल्स हैं जो कि 6.5mm के हैं। दिखने में यह स्लीक और मॉडर्न नजर आता है। 

Teclast T60 Plus टैबलेट में MediaTek Helio G88 चिपसेट लगा है। यह 12nm प्रोसेसिंग पर बना है। इसके साथ में कंपनी ने 6 जीबी रैम दी है जिसे 10GB बढ़ा सकते हैं। यानी वर्चुअली 16 जीबी तक रैम यहां मिल जाती है। स्टोरेज के लिए कंपनी ने 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्पेस दिया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। 
Advertisement

T60 Plus में Android 14 OS का सपोर्ट है। कैमरा की बात करें तो रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा यहां मिल जाता है। जबकि फ्रंट में यह 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। टैबलेट में 8000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। 

कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G SIM, Bluetooth 5.0, और WiFi (2.4GHz/5GHz) का सपोर्ट है। टैबलेट में 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें GPS, Glonass, Galileo, और Beidou भी नेविगेशन के लिए दिया गया है। डिवाइस के डाइमेंशन 282 x 178 x 8mm और वजन 610 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.