Teclast T50HD टैबलेट 11-इंच डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी के साथ इस देश में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Teclast T50HD Android 14 पर ऑपरेट करता है। डिवाइस में Unisoc T606 चिपसेट मौजूद है, जिसे 6GB फिजिकल रैम के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2024 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Teclast ने T50 HD टैबलेट को आखिरकार चीन में भी लॉन्च कर दिया है
  • नया टैबलेट 799 युआन (करीब 9,200 रुपये) में बेचा जा रहा है
  • इसे मलेशिया में 757 रिंगट (लगभग 13,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Teclast

Teclast ने पिछले महीने T65 Max और T50HD टैबलेट लॉन्च किए थे। इनमें से पहले वाले को चीन में और दूसरे वाले मॉडल को मलेशिया में लॉन्च किया गया था। अब, कंपनी ने T50HD को चीन में भी लॉन्च कर दिया है। टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जो HD रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। यह Android 14 ओएस पर बेस्ड UI पर चलता है। कंपनी ने T50HD में 8000mAh बैटरी दी है। चलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Teclast ने T50HD टैबलेट को आखिरकार चीन में भी लॉन्च कर दिया है। नया टैबलेट 799 युआन (करीब 9,200 रुपये) में बेचा जा रहा है। मलेशिया की तुलना में चीन में इसकी कीमत कम है।
Advertisement

बता दें कि Teclast T50HD को मलेशिया में 757 मलेशियन रिंगट (लगभग 13,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Teclast T50HD टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स

Teclast T50HD टैबलेट 11 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो 1920x1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। टैबलेट का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। टैबलेट को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स की आंखों पर डिस्प्ले का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। इसका वजन 530 ग्राम और मोटाई में 7.8mm है। 
Advertisement

Teclast T50HD Android 14 पर ऑपरेट करता है। डिवाइस में Unisoc T606 चिपसेट मौजूद है, जिसे 6GB फिजिकल रैम के साथ जोड़ा गया है। रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद इसमें कुल 14GB रैम हो जाती है। स्टोरेज कैपिसिटी 256GB की है। 

बैटरी की क्षमता 8000mAh है। कंपनी के दावे अनुसार, यह 10 घंटे तक बैकअप दे सकता है। कैमरा की बात करें, तो Teclast T50HD टैबलेट में रियर में 13MP मेन कैमरा है। फ्रंट में यह 8MP कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा इस टैबलेट में अन्य फीचर्स जैसे डुअल सिम कार्ड, Wi-Fi, गूगल प्ले, ऐप्स आदि का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.