11 इंच 2K डिस्प्ले और 20MP कैमरा के साथ Teclast T50 टैब लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन

Teclast T50 की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुई है। हालांकि, टैब की सेल 19 अक्टूबर से AliExpress वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी, जिसके साथ टैब की कीमत का भी खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2021 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Teclast T50 में 2K डिस्प्ले दिया गया है
  • टेक्लास्ट टी50 में मिलता है 8 जीबी रैम
  • यह टैब UNISOC T618 प्रोसेसर से लैस है
Teclast T50 को कंपनी के नए टैबलेट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह टैब 11 इंच 2K डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें UNISOC प्रोसेसर दिया गया है। फिलहाल टैबलेट की कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकि इसकी सल 19 अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी। सेल के साथ टैबलेट की कीमत से भी पर्दा उठ जएगा। यह टैब एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। फोन में 8 जीबी तक की रैम व 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। आइए नज़र डालते हैं टैब सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन पर-

Teclast T50 की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुई है। हालांकि, टैब की सेल 19 अक्टूबर से AliExpress वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी, जिसके साथ टैब की कीमत का भी खुलासा हो जाएगा।
Advertisement
 

Teclast T50 Specification

डुअल-सिम Teclast T50 टैब एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 11 इंच 2K डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल है। इसके अलावा, यह टैब UNISOC T618 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

टैब में 7,500एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट यूएसबी पीडी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। साथ ही इसमें आपको क्वाड-स्पीकर सिस्टम मिलता है। इसके अलावा टैब में आपको प्रोक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और हॉल सेंसर मिलता है।
Advertisement

यह टैब 7.5mm पतला है और इसका भार 510 ग्राम है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Teclast T50, Teclast T50 price, Teclast T50 Specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.