TCL NXTPAPER 14 टैबलेट 8GB रैम, 10,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

TCL NXTPAPER 14 टैबलेट में 14.3 इंच का पेपर जैसा 2.5K डिस्प्ले दिया गया है।

TCL NXTPAPER 14 टैबलेट 8GB रैम, 10,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: TCL

TCL NXTPAPER 14 टैबलेट में 14.3 इंच का पेपर जैसा 2.5K डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में Helio G99 चिपसेट लगा है
  • इसमें 10,000mAh की बैटरी है
  • टैबलेट में धूल व पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग है
विज्ञापन
TCL ने अपना नया टैबलेट TCL NXTPAPER 14 लॉन्च किया है जिसमें 14.3 इंच का पेपर जैसा डिस्प्ले है। यह 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में Helio G99 चिपसेट लगा है जिसके साथ 8 जीबी रैम, और 256जीबी स्टोरेज है। इसमें 10,000mAh की बैटरी है और धूल व पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग है। फोन में कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

TCL NXTPAPER 14 price

TCL NXTPAPER 14 की कीमत 399 यूरो (लगभग 37,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

TCL NXTPAPER 14 specifications

TCL NXTPAPER 14 में 14.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह मैटे LCD स्क्रीन है जिसमें 2400 x 1600 पिक्सल का 2.5K रिजॉल्यूशन दिया है। कंपनी के अनुसार, इसकी स्क्रीन पढ़ते समय ऐसा लगता है जैसे पेपर को पढ़ा जा रहा हो। इसके लिए इसमें NXTPAPER 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसमें डुअल फ्रंट कैमरा दिया है। जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर में यह 8 मेगापिक्सल का कैमरा कैरी करता है।

टैबलेट में Helio G99 चिपसेट लगा है जिसके साथ 8 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज को पेअर किया गया है। लेकिन कंपनी ने इसमें microSD कार्ड का स्लॉट नहीं दिया है जो कुछ यूजर्स को निराश कर सकता है। टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटिंग मिलती है। 

यह Android 14 पर रन करता है। इसमें कंपनी ने कई आकर्षक फीचर्स जैसे फ्लोटिंग विंडोज, सेकंडरी डिस्प्ले आदि भी दिए हैं। साउंड के लिए डिवाइस में क्वाड स्पीकर मौजूद हैं। यह सिक्योरिटी के लिए फेसअनलॉक को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »