Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज देगी 45W फास्ट चार्जिंग, 12GB RAM के साथ दस्तक, जानें क्या है खास

Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज टैबलेट में 45W फास्ट चार्जिंग बरकरार रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2023 19:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज पर काम कर रही है।
  • Samsung Galaxy Tab S9 टैबलेट में 45W फास्ट चार्जिंग बरकरार रहेगा।
  • Samsung Galaxy Tab S9 टैबलेट Snapdragon 8 Gen 2 से लैस हैं।

Samsung Galaxy Tab S8 में 11 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज पर काम कर रही है। हाल ही में आई लीक के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज टैबलेट में 45W फास्ट चार्जिंग बरकरार रहने की उम्मीद है। जबकि अन्य स्मार्टफोन ब्रांड फास्ट चार्जिंग स्पीड पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। Samsung अपने डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी प्रदान कर रहा है। आइए Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy Tab S9 की उपलब्धता


सैमसंग इस साल के आखिर में Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज को 26 जुलाई को Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 के साथ लॉन्च कर सकता है।


Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज में मिलेगा 45W फास्ट चार्जिंग


टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन फर्म टीयूवी रीनलैंड की सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से Galaxy Tab S9 लाइनअप में दो मॉडल्स के आने की जानकारी मिली है। Galaxy Tab S9+ मॉडल नंबर एसएम-एक्स816बी, एसएम-एक्स810 और एसएम-एक्स816एन और Galaxy Tab S9 Ultra मॉडल नंबर एसएम-एक्स916बी, एसएम-एक्स910 और एसएम-एक्स916एन दोनों फास्ट चार्जिंग सिक्योरिटी के लिए सर्टिफाइड हैं। इन टैबलेट में उनके पिछले मॉडल जैसा 45W फास्ट चार्जिंग (10V/4.5A) का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Samsung ने अपने हाल ही में रिलीज किए गए डिवाइसेज से चार्जर को हटाने का प्लान किया है। Galaxy Tab S9 को अभी तक सर्टिफिकेशन नहीं मिला है, इसमें बीते साल के Galaxy Tab S8 जैसा 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। चार्जर्स को बाहर करने का फैसला सैमसंग के पर्यावरण के प्रति जागरूक विजन को दिखाता है।

लीक हुए रेंडर से सुझाव मिला है कि Galaxy Tab S9 सीरीज का डिजाइन पिछले Galaxy Tab S8 लाइनअप जैसा होगा। अफवाहों से पता चला है कि ये हाई-एंड टैबलेट Snapdragon 8 Gen 2 से लैस हैं। यूजर्स को 8GB या 12GB RAM वाले वेरिएंट के साथ-साथ 128GB से 512GB तक स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा टैबलेट में एक मैग्नेटिक एस पेन स्टाइलस होगा। टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ OLED डिस्प्ले से लैस होगा। ऑडियो के लिए क्वाड-स्पीकर सेटअप होगा जो कि डिवाइस को मल्टीमीडिया इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  2. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  6. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  7. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  8. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.