Samsung Galaxy Tab S9 FE की कीमत का खुलासा, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Tab S9 FE 5G की कीमत का खुलासा हुआ है जो कि 65,000 रुपये से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung इस वक्त Samsung Galaxy Tab S9 FE सीरीज टैबलेट पर काम कर रही है।
  • Samsung Galaxy Tab S9 FE 5G की कीमत का खुलासा हुआ है।
  • Galaxy Tab S9 FE, Silver, Light Green और Grey जैसे कलर ऑप्शन में आएगा।

Samsung Galaxy Tab S9 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung इस वक्त Samsung Galaxy Tab S9 FE सीरीज टैबलेट पर काम कर रही है जो कि इस साल लॉन्च हो सकता है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Galaxy Tab S9 FE के साथ Tab S9 FE+ भी शामिल है। ये दोनों ही मॉडल एफसीसी सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुके हैं। अब एक नई लीक में Galaxy Tab S9 FE का खुलासा हुआ है।

अब MySmartPrice की एक रिपोर्ट में Samsung Galaxy Tab S9 FE 5G की कीमत का खुलासा हुआ है जो कि 65,000 रुपये से शुरू होगी। रिपोर्ट के अनुसार, यह कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की होगी। Roland Quandt की पिछली एक रिपोर्ट टैबलेट के वाई-फाई ओनली वेरिएंट के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में करीब 63,000 रुपये बताई गई थी। कीमत के अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Galaxy Tab S9 FE कलर ऑप्शन के मामले में Silver, Light Green और Grey कलर ऑप्शन में आएगा।
Advertisement

भारत में इतनी अधिक कीमत के पीछे की वजह इस समय एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि, यह साफ है कि एक मिड-रेंज टैबलेट के लिए इतना भुगतान करना एक सही ऑप्शन नहीं हो सकता है। खासकर जब यह देखते हुए कि मौजूदा लागत बीते साल के फ्लैगशिप मॉडल से ज्यादा है। वर्तमान में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Snapdragon 8 Gen 1 SoC से लैस Samsung Galaxy Tab S8 की कीमत वाईफाई ओनली वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये है। इसके अलावा टैबलेट की कीमत कभी-कभी और भी कम हो जाती है जो 51,999 रुपये तक पहुंच जाती है। वहीं Samsung Galaxy Tab S8 का 5G वेरिएंट 68,999 रुपये में लिस्टेड है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.