Samsung Galaxy Tab S6 Lite की रियल लाइफ फोटो आई सामने, जानें स्पेसिफिकेशंस

Tab S6 Lite 2024 में अपने पुराने मॉडल की तरह ही 10.4 इंच की टीएफटी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S6 Lite की रियल लाइफ फोटो सामने आ गई हैं।
  • Samsung Galaxy Tab S6 Lite में 10.4 इंच की टीएफटी डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy Tab S6 Lite में 15W चार्जिंग के साथ 6840mAh की बैटरी होगी।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite में 7,040 एमएएच की बैटरी है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S6 Lite की रियल लाइफ फोटो सामने आ गई हैं। Samsung एक बार फिर 2024 में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला किफायती टैबलेट पेश करने के लिए तैयार है, इस बार स्पेसिफिकेशंस में मामूली अपग्रेड होगा। आगामी टैबलेट का नाम "Tab S6 Lite 2024" होगा। यहां हम आपको सैमसंग के आगामी टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Galaxy Tab S6 Lite 2024 की फोटो आईं सामने


Advertisement
IT Home द्वारा शेयर की गई हालिया जानकारी के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy Tab S6 Lite की असली फोटो स्विस SGS सर्टिफिकेशन के साथ सामने आई है। जबकि टैबलेट का रियर पार्ट नहीं दिखा है, टैबलेट की डिस्प्ले से पता चलता है कि डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

इससे पहले Tab S6 Lite 2024 की कीमत लीक हुई थी और अब एक रियल लाइफ फोटो पहली बार नजर आई है, जिसका मतलब है कि टैबलेट जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Tab S6 Lite 2024 का मॉडल नंबर SM-P620 है और सेल्युलर वर्जन की पहचान SM-P625 के तौर पर हुई है। Tab S6 Lite 2024 का डाइमेंशन पिछले मॉडल जैसा लग रहा है कि जिसकी लंबाई 244.5 मिमी, चौड़ाई 154.3 मिमी और मोटाई 7 मिमी है।


Advertisement
Galaxy Tab S6 Lite 2024 के स्पेसिफिकेशंस


Tab S6 Lite 2024 में अपने पुराने मॉडल की तरह ही 10.4 इंच की टीएफटी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2000 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। टैबलेट में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6840 एमएएच की बैटरी होगी। Tab S6 Lite 2024 में Exynos 1280 प्रोसेसर होगा जो कि अपने पुराने की तुलना में एक अलग चिपसेट होगा। टैबलेट के सभी वेरिएंट में 4GB RAM मिलेगी। दमदार स्पेसिफिकेशंस का दावा न होने के बावजूद टैबलेट एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। आगामी टैब एस6 लाइट 2024 ऑउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड वन यूआई 6.1 पर चलेगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bundled S Pen stylus
  • Good battery life
  • Clean software
  • Bad
  • Charges slowly
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

प्रोसेसर

1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7040 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.